एशिया कप फाइनल : महामुकाबला में आज रात 8 बजे होगी भारत – पाकिस्तान में भिड़ंत

AsiaCup2025

खेल डेस्क :

first time in the Asia Cup’s 41-year history, the summit clash will see India take on Pakistan in Dubai on Sunday in september-28:

एशिया कप -2025 में आज महामुकाबला का फाइनल मैच दुबई में खेले जायेगें। आज रविवार 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच 2025 एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान किसी टी20 टूर्नामेंट में दूसरी बार फाइनल में भिड़ेंगे। दोनों देशों के बीच अब तक कुल 10 फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। अब भारत और पाकिस्तान के बीच 11वीं बार फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया 18 साल से पाकिस्तान के खिलाफ कोई फाइनल नहीं जीता है। आखिरी बार भारत ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया था।

एशिया कप में पहली बार भारत-पाक के बीच फाइनल

एशिया कप का इतिहास 41 साल में पहली बार टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच खेला जायेगा . इससे पहले कभी भी एशिया कप में भारत-पाक के बीच खिताबी मैच नहीं हुआ। टीम इंडिया अब तक 8 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है जबकि पाकिस्तान सिर्फ दो बार ही एशिया कप जीता है। 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला गया था ।

जानिए भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अभी तक के सभी 10 फाइनल मुकाबले

1- 10 मार्च, 1985 भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया

2- 18 अप्रैल 1986 को ऑस्ट्रल-एशिया कप में पाकिस्तान ने फाइनल में भारत को हराया

3- 25 अक्टूबर 1991 को पाकिस्तान ने भारत को विल्स ट्रॉफी के फाइनल में हराया

4- 22 अप्रैल 1994 को पाकिस्तान ने ऑस्ट्रल-एशिया कप के फाइनल में भारत को हराया

5- 1998 में ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया

6- 4 अप्रैल 1999 को पेप्सी कप में पाकिस्तान ने भारत को हराया

7- 16 अप्रैल 1999 को पाकिस्तान ने जीता कोका-कोला कप, फाइनल में भारत को हराया

8- 24 सितंबर 2007 को भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराया

9- 14 जून 2008 को किटप्लाई कप के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया

10- 18 जून 2017 को पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया

फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा

एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला रविवार, 28 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे होगी. टॉस शाम 7:30 बजे होगा. मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में हो रहा है और भारत आईसीसी टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर वन है। भारत टी20 में एशिया में ही नहीं बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट की नंबर वन टीम है।

कहां देखें लाइव

फैन्स इस हाई-वोल्टेज मैच का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं. वहीं, डिजिटल दर्शकों के लिए Sony LIV और FanCode ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *