टेस्ट सीरीज : वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान, शुभमन गिल की कप्तानी बरकरार

खेल संवाददाता

India Test Squad Test Series Against West Indies :
वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की कप्तानी बरकरार है । शुभमन गिल की कप्तानी वाली इस टीम में करुण नायर शामिल हैं। चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर टीम इंडिया ने आज इसका एलान किया।

भारत का 15 सदस्यीय संभावित स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुन्दर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेट कीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव।

कहां होंगे दो टेस्ट मैच

टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर के बीच होगा जबकि दूसरा टेस्ट अरुण जेटली स्टेडियम में 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। यह भारतीय टीम की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 चक्र में दूसरी टेस्ट सीरीज होगी. इससे पहले उसने इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ खेली थी.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *