टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, 5 मार्च को इंग्लैंड से महामुकाबला

Sanju Samson rose to the occasion with a magnificent unbeaten 97 in a high-pressure, do-or-die encounter, steering his side through a demanding chase of 196 and powering them into the semi-final.

कोलकाता : खेल संवावदाता

India Qualified For Semi Final T20 World Cup: Sanju Samson rose to the occasion with a magnificent unbeaten 97 in a high-pressure, do-or-die encounter, steering his side through a demanding chase of 196 and powering them into the semi-final.

टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में आज भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हरा दिया है। टीम इंडिया कुल छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सेमीफाइनल में पहुंची है। इस मैच के हीरो रहे संजू सैमसन ने 97 रन बनाए। सैमसन ने इस ऐतिहासिक पारी में 12 चौके और 4 छक्के लगाए।

अब सेमी फाइनल में टीम इंडिया का सामना 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से होगा।
टूर्नामेंट का सेमीफइनल मैच 4 और 5 मार्च जो और फाइनल 8 मार्च को खेले जायेंगें। दूसरे सेमी फाइनल में भारत का इंग्लैंड और 4 मार्च को पहले सेमीफइनल मैच में अफ्रीका का न्यूजीलैंड से मुकाबला होगा। दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम 6.30 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच 7.00 बजे से देखने को मिलेगा।

दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड के बाद भारत सेमीफाइनल में जाने वाला चौथा और आखिरी देश बन बना। टीम इंडिया ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर टी20 में सबसे बड़े सफल रन चेज का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है। वेस्टइंडीज ने पहले खेलते हुए 195 रन बनाए थे, जवाब में भारतीय टीम ने 4 गेंद शेष रहते इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कुल छठी बार है जब भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य हासिल करके ईडन गार्डन्स में सबसे बड़े रन चेज का रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में टी20 में सबसे बड़ा रन चेज 158 रनों का था। वह कीर्तिमान भी भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ स्थापित किया था।

भारत में टी20 विश्व कप 2026 के मैचों का लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग मुख्य रूप से Star Sports नेटवर्क (टीवी) और JioHotstar ऐप/वेबसाइट (डिजिटल) पर उपलब्ध होगा।

टूर्नामेंट 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक श्रीलंका और भारत में आयोजित हो रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *