न्यूज डेस्क
चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है। गलवन घाटी में चीनी करतूत के कारण हुई ¨हसक झड़प के तुरंत बाद भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर के साथ-साथ दक्षिण चीन सागर में भी अपना युद्धपोत तैनात कर दिया था। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है। यह कदम इसलिए अहम है क्योंकि दक्षिण चीन सागर पर चीन अपना दावा जताता रहा है।सूत्रों का कहना है कि दक्षिण चीन सागर में युद्धपोत तैनात करने का असर चीनी नौसेना पर तुरंत दिखाई दिया। उसने भारत के साथ राजनयिक स्तर की वार्ता में इस मुद्दे को उठाया था।
![Jetline](https://news8today.in/wp-content/uploads/2023/08/WhatsApp-Image-2023-08-29-at-10.57.39-AM-1.jpeg)