मुंबई : खेल संवाददाता
ICC Women’s ODI World Cup, India stormed into the final:
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप 2025 : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में इतिहास रचते हुए 7 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर वन डे विश्व कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से 2 नवंबर को होगा। भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सेमीफइनल मैच में भारत की जीत की हीरो जेमिमा रोड्रिग्स रहीं, जिन्होंने नाबाद 127 रन की पारी खेलते हुए भारत की ऐतिहासिक जीत की यादगार कहानी लिखी। मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 339 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम ने 59 के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना का विकेट खो दिया था। मंधाना 24 और शेफाली 10 रन बनाकर आउट हुईं। दोनों का विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में पड़ गयी थी। लेकिन इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी कर टीम की वापसी कराई। इसके बाद रोड्रिग्स ने दीप्ति शर्मा के साथ चौथे विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी की। दीप्ति 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुईं. ऋचा घोष ने 16 गेंद पर 26 रन बनाए, तो वहीं 8 गेंद पर अमनजोत 15 रन बनाकर नाबाद रहीं. इन सभी के बीच जेमिमा रोड्रिग्स ने एक छोर थाम कर रखा और 134 गेंद पर 14 चौके की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली. भारत ने 48.3 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 341 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। भारत के लिए श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने 2-2, क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव ने 1-1 विकेट लिए। तीन बल्लेबाज रन आउट हुईं। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फोएबे लिचफिल्ड के शतक की मदद से 338 रन बनाए थे।
जानिए कहाँ होगा फाइनल मुकाबला
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच आगामी रविवार यानि 2 नवंबर को होने वाला है। इस मुहा-मुकाबले का आयोजन नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में ही किया जाएगा, यहीं पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच भी हुआ था। इतिहास में तीसरी बार टीम इंडिया को विश्वकप फाइनल खेलने का मौका मिलने वाला है, इससे पहले साल 2005 और 2017 में निर्णायक मैच तक का सफर तय किया था. दोनों हार गयी थी।

