टी20 वर्ल्ड कप 2026: 15 फरवरी को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला

ICC Men's T20 World Cup, 2026

खेल संवावदाता

ICC Men’s T20 World Cup, 2026:
IND vs PAK Match : टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सबसे चर्चित महामुकाबला 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच होंगी। हालाँकि यह ग्रुप-ए का मैच है, फिर भी किसी फाइनल से कम नहीं माना जाएगा। 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप के 10वें संस्करण का आगाज हुआ था । टूर्नामेंट आठ मार्च तक खेला जाएगा। टूर्नामेंट का सेमीफइनल मैच 4 और 5 मार्च को तथा फाइनल 8 मार्च को खेला जायेगा। 19 फरवरी तक टूर्नामेंट में लगातार हर रोज तीन मुकाबले खेले जा रहे हैं । 21 फरवरी से एक मार्च तक सुपर-आठ राउंड चलेगा।

टी20 वर्ल्डकप का भारत और श्रीलंका इस बार होस्ट कर रहे हैं। राजनीतिक कारणों की वजह से पाकिस्तान के सभी मुकाबले भारत की जगह श्रीलंका में खेले जायेंगे। भारतीय टीम अपने पहले दो मैच भारत में ही मुंबई और दिल्ली में खेली है।

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम में तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह काफी ले में दिख रहे हैं।
दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम भी अच्छी फॉर्म में है. उसने भी 2 मैच जीत लिए हैं। ऐसे में यह मुकाबला रोमांच से भरपूर होने की उम्मीद है। कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए शानदार रही है। इसलिए बीच के ओवरों में स्पिनर्स की भूमिका अहम रहेगी.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत बनाम पाकिस्तान का क्या रहा सफर

कुल मुकाबले: 8, भारत की जीत: 7, पाकिस्तान की जीत: 1, पाकिस्तान की एकमात्र जीत: 2021
पहला यादगार मुकाबला: 2007 टी20 वर्ल्ड कप, पिछला मुकाबला: 2024 के टी20 विश्वकप में रहा।

आंकड़े बताते हैं कि टी20 वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी रहा है , इस बार दोनों टीमें ग्रुप चरण में मजबूत स्थिति में हैं। जीत हासिल करने वाली टीम सुपर-8 में जाएगी। दोनो टीमें के बीच मैच 15 फरवरी को भारतीय समयानुसार 7 बजे से शुरू होगी। इस महामुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं.

जानिये पूरा schedule
https://x.com/ICC/status/2015067068899676212

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *