दिल्ली: शार्प वे नेटवर्क
AI Impact Summit India 2026 : AI Impact Summit to be held in New Delhi, India from 16 to 20 February 2026.The five-day summit at Bharat Mandapam in New Delhi is themed ‘Welfare for All, Happiness for All’.
दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सम्मेलन आयोजित होंगे। ये सम्मलेन 16 से 20 फरवरी 2026 तक भारत मंडपम , प्रगति मैदान, दिल्ली में होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस सम्मलेन का उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन के जरिए भारत तकनीक के क्षेत्र में दुनिया को बड़े संदेश देने जा रहा है।
समिट का पहला दिन 16 फरवरी से शुरू होगा और इसमें रोड सेफ्टी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर फोकस किया जाएगा, जिसमें भारत में रोड सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए डेटा-ड्रिवन सॉल्यूशन शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर कहा कि यह अत्यंत गर्व की बात है कि दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं, जो देश के युवाओं की क्षमता को दर्शाता है। उन्होंने जोर दिया कि भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।
सम्मेलन में 19-20 फरवरी 2026 को विशेष सत्र, पैनल चर्चा और राउंडटेबल्स होंगे, जिसमें Global South (विकासशील देशों) की AI प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन का उद्देश्य: ‘AI for People, Planet, and Progress’ (लोगों, ग्रह और प्रगति के लिए AI) की थीम के साथ, यह समिट समावेशी और टिकाऊ विकास पर केंद्रित होगी। सम्मलेन मेंदुनिया भर के तकनीकी विशेषज्ञ, नीति निर्माता, और कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
https://impact.indiaai.gov.in/about-summit
विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह सम्मेलन 16 से 20 फरवरी तक चलेगी। इस सम्मेलन में केवल वैश्विक राजनेता ही नहीं बल्कि विभिन्न देशों के मंत्री, कंपनियों के सीईओ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। इस दौरान वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के आर्थिक प्रभाव, गवर्नेंस फ्रेमवर्क और उसके भविष्य पर विचार-विमर्श करेंगे।
इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के साथ होगा और यह राष्ट्रीय प्रदर्शन होगा। इसमें 600 से ज्यादा हाई-पोटेंशियल स्टार्टअप और 13 कंट्री पवेलियन होंगे जो AI इकोसिस्टम में इंटरनेशनल कोलेबोरेशन दिखाएंगे। यह एक्सपो ग्लोबल टेक्नोलॉजी फर्म, स्टार्टअप, एकेडेमिया, रिसर्च इंस्टीट्यूशन, सेंट्रल और स्टेट गवर्नमेंट और इंटरनेशनल पार्टनर को एक साथ लाएगा।

