बांग्लादेश में हिन्दू युवक की हत्या, उबल पड़े भारतीय, कोलकाता सहित दिल्ली में हुआ जोरदार प्रदर्शन

Hindu youth murdered in Bangladesh, Indians furious, strong protests erupt in Kolkata and Delhi

Hindu youth murdered in Bangladesh, Indians furious, strong protests erupt in Kolkata and Delhi
नई दिल्ली/कोलकाता :

बांग्लादेश में हिन्दुओं की हत्या से भारतीयों में जोरदार आक्रोश है। नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर हिन्दू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी के दौरान पुलिस से भीड़ उलझती नजर आई।

बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार के मामले बीते कुछ दिनों से बढ़ गए हैं और इसके खिलाफ पिछले कुछ दिन से सोशल मीडिया से लेकर सड़क पर प्रदर्शन हो रहा है। आज यानी मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप)और अन्य हिंदू संगठन ने आज दिल्ली में बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। यह पूरा मामला बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद बढ़ा। गौरतलब है कि 18 दिसंबर यानी गुरुवार की रात को बांग्लादेश में प्रदर्शन के दौरान दीपू चंद्र दास नामक एक हिंदू युवक को मार दिया गया था और शव को चौराहे पर टांगकर लाठी से पीटा गया। इसके बाद दीपू के शव को आग लगा दिया गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस घटना का भारत में दिल्ली और कोलकाता सहित नेपाल के कई हिंदू संगठनों ने विरोध किया है।

प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त गुस्सा
.
बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक और वहां हिंदुओं पर हो रहे है अत्याचार के विरोध में नईदिल्ली में हो रहे विरोध-प्रदर्शन में लोगों में जबरदस्त नाराजगी और गुस्सा देखने को मिला। विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारी बैरीकेड को तोड़ने की भी कोशिश कर रहे थे। बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शनकारी पड़ोसी देश में हो रहे अत्याचार रोकने की मांग कर रहे थे। हालांकि विरोध की संभावना को लेकर सुबह से ही दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने सुरक्षा बढ़ा दी थी, लेकिन सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी प्रदर्शनकारियों ने बैरियर तोड़ते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद युनूस का पुतला भी जलाया।

नई दिल्ली और सिल्लीगुड़ी में हो रहे बांग्लादेश हाई कमिशन के सामने जोरदार प्रदर्शन को लेकर आज सुबह बांग्लादेश ने ढाका में भारतीय हाइ कमिश्नर को बुलाकर ने चिंता जताई थी। बता दें कि गुरुवार, 18 दिसंबर की रात करीब 9 बजे कुछ उत्तेजित लोगों ने दीपू चंद्र दास को पैगंबर का अपमान करने के आरोप में पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर मार डाला था फिर उन्होंने उसके शव को आग लगा दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जिसके बाद भारत में जोरदार विरोध हो रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *