भारत जोड़ो यात्रा के बाद 26 जनवरी से कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करेगी, प्रियंका को मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Congress party meeting on haath jodo yatra

दिल्ली : वरिष्ठ संवाददाता

भारत जोड़ो यात्रा के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने वाली है. नए वर्ष में 26 जनवरी को यह अभियान शुरू होगा. अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने तमाम पदाधिकारियों से अपने-अपने जिलों का हिसाब मांगा और कहा कि हर हाल में लोगों के लिए काम करना होगा. पार्टी की इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे. बैठक में पार्टी को लेकर कई फैसले भी लिए गए हैं, जिसमें ये एलान किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी. इसके साथ ही प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी.

हाथ जोड़ो अभियान के इस दौरान तीन स्तर की यात्रा होगी, ब्लॉक, जिला और राज्य स्तर पर अधिवेशन और राज्य में बड़ी यात्रा का कार्यक्रम रखा गया है कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे भी इस अभियान से जुड़ेंगे. 26 जनवरी के करीब भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंचेगी. इसके बाद 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा. बता दें कि दो महीने तक चलने वाले इस अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर यात्रा, जिला स्तर पर अधिवेशन और राज्य के स्तर पर अधिवेशन किया जाएगा. जिसमें भारत जोड़ो यात्रा का संदेश और मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा. खड़गे समेत पार्टी के सभी बड़े नेता इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे. कांग्रेस ने एलान किया है कि प्रियंका गांधी हर राज्य में महिला मार्च का नेतृत्व करेंगी और उनकी जिम्मेदारी अहम होगी.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *