दिल्ली / पटना
election rallies in Bihar for 2nd phase:
बिहार विधान सभा चुनाव के पहले चरण ख़तम होने के बाद अब दूसरे चरण के प्रचार में तेजी आ गयी है।
आज प्रधानमंत्री मोदी की बिहार में दो रैलियां होंगी, पहली रैली औरंगाबाद में दोपहर 1.45 बजे और भभुआ में दोपहर 3.30 बजे होगी। गृह मंत्री अमित शाह की 3 जनसभा और रोड शो है। जमुई, भागलपुर और पूर्णिया में जनसभा होंगी। जेपी नड्डा की भी दो जनसभाएं होंगी। महागठबंधन से तेजस्वी यादव आज 17 जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी दो जनसभाएं करने वाले हैं। राहुल गांधी की आज अमरपुर के कठेल में चुनावी सभा। कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह के पक्ष चुनावी सभा करेंगे। मुकेश साहनी और आईपी गुप्ता भी सभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी यादव आज बांका, धोरैया, कटोरिया और बेलहर विधानसभा में चुनावी सभा करेंगे।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान में इस बार 64.44 % मतदान हुआ है। पहला चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था।
दूसरे फेज में 11 नवंबर को कुल 20 जिलों में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

