SIR विवाद पर चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस, कहा न तो कोई विपक्ष है और न ही कोई पक्ष, सभी समान हैं

दिल्ली :

आज दिल्ली में चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस किया और बिहार में SIR (सघन मतदाता पुनरीक्षण) विवाद, फर्जी वोटर, विपक्ष के हर आरोप का जवाब दिया. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ अन्य दोनों चुनाव आयुक्त भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे.

चुनाव आयोग ने कहा है कि उनके लिए कोई पक्ष या विपक्ष नहीं, सभी समकक्ष हैं. चुनाव आयोग के इतिहास में यह संभवत: पहला मौका है, जब उसने बिना किसी विधायी कार्य के प्रेस वार्ता की है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि भारत के संविधान के अनुसार 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले भारत के प्रत्येक नागरिक को मतदाता बनना चाहिए और मतदान भी करना चाहिए. आप सभी जानते हैं कि कानून के अनुसार प्रत्येक राजनीतिक दल का जन्म चुनाव आयोग में पंजीकरण के माध्यम से होता है. फिर चुनाव आयोग समान राजनीतिक दलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकता है? चुनाव आयोग के लिए न तो कोई विपक्ष है और न ही कोई पक्ष. सभी समान हैं. चाहे कोई किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित हो, चुनाव आयोग अपने संवैधानिक कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगा.

Election commission Live PC
विपक्ष आज बिहार में किया है वोट अधिकार यात्रा’ शुरू

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने वोटरों के मिजाज को टटोलने के लिए ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू किया है. आज इसकी शुरुआत बिहार के सासाराम से हो चुकी है. आज सासाराम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव ने बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू की है. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे भारत में विधानसभा के चुनाव, लोकसभा के चुनाव चोरी किए जा रहे हैं और इनकी आखिरी साजिश है कि बिहार में SIR करके नए वोटरों को जोड़कर, वोटरों को काटकर ये बिहार का चुनाव चोरी करें. हम इन्हें ये चुनाव चोरी नहीं करने देंगे। खरगे ने कहा कि मोदी वोट अधिकार छीन रहे हैं, तेजस्वी ने कहा भाजपाई चोट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू के दौरान बिहार में एनडीए के मजबूत गठबंधन से मुकाबले के लिए राहुल गांधी ने SIR की प्रक्रिया के तहत 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाएंगे और कर्नाटक में कथित वोट चोरी का मुद्दा भी उठाएंगे.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *