दिल्ली :
ECI to announce date of bihar assembly election 2025 : बिहार चुनाव की तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान होगा। चुनाव आयोग ने कहा है कि इसको लेकर आज शाम 4 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। सूत्रों के मुताबिक राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, जिससे ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। त्योहार की वजह से बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग घर लौटते हैं। ये पलायन करने वाले बिहारी यानि प्रवासी हैं,इस दफे चुनाव का मुद्दा भी है। बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को खत्म हो रहा है।
चुनाव आयोग ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस में दिया था संकेत
बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद चुनाव आयोग की टीम ने 5 अक्टूबर पटना में प्रेस कांफ्रेंस की थी । प्रेस कांफ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार सहित अन्य निर्वाचन आयुक्त भी उपस्थित थे। चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया था कि बिहार में चुनाव की तैयारी को लेकर राजनितिक दलों, पयर्वेक्षकों, चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई है। चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार की फाइनल वोटर लिस्ट स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस शुरू होने से पहले राज्य में 7.89 करोड़ मतदाता थे। SIR के बाद अब 7.89 करोड़ मतदाता रह गए हैं। यानि करीब 89 लाख मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से काट गया है। नाम उनके कटे हैं, वो जिनकी मृत्यु हुई है या जिन्होंने अपना दस्तावेज समय पर SIR टीम नहीं दे पाए हैं।
चुनाव आयोग के अनुसार, SIR प्रक्रिया जून 2025 में शुरू हुई थी, जिसमें सभी 7.89 करोड़ मौजूदा मतदाताओं को फॉर्म दोबारा भरने का निर्देश दिया गया था। ड्राफ्ट सूची 1 अगस्त को जारी की गई थी, जिसमें 7.24 करोड़ नाम थे और 65 लाख नाम (मृत, स्थानांतरित या डुप्लिकेट) हटा दिए गए थे।

