पटना :
Bihar Chunav 2025: बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद आज चुनाव आयोग की टीम ने पटना में प्रेस कांफ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में CEC ज्ञानेश कुमार सहित अन्य निर्वाचन आयुक्त भी उपस्थित थे।
चुनाव आयोग ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में चुनाव की तैयारी को लेकर राजनितिक दलों , पयर्वेक्षकों , चुनाव से जुड़े अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई है। चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है। आयोग ने कहा कि हाल में एस आई आर की प्रक्रिया पूरी हुई है। इससे जुड़े सभी स्टाफ ने बेहतर काम किया है। सभी बी एल ओ ने बेहतर काम किया है। CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव को उत्सव के रूप में मनाएं। वोट जरूर करने जाएं, अपनी जिम्मेवारी निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी एजेंसीज के साथ बैठक की है। दो दिनों से पटना में आयोग की टीम के साथ बैठक हुई। अब से बी एल ओ के लिए फोटो आई कार्ड जारी होंगे।
बिहार का एसआईआर अब देश के लिए प्रेरणा होंगें , अब देश में इसी मॉडल पर एसआईआर का काम होंगें। यानि देश भर में अब एसआईआर (वोटर पुनरीक्षण ) काम होंगे।
हर मतदान केंद्र पर अब 1200 वोट कराये जायेंगे। उम्मीदवारों का फोटो रंगीन होंगे। सीरियल नंबर भी बड़ा अक्षरों में दिखेगा।
बिहार के चुनाव से एक नई शुरुआत हो रही है
वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया गया है। 22 साल बाद अब वोटर लिस्ट का वेरिफिकेशन , शुद्धिकरण का काम किया गया है। evm पर अब प्रत्याशिओं का नाम बड़े अक्षर में दिखेंगें। कोई कन्फूजन नहीं होगा। अगले 15 दिनों में वोटर कार्ड वितरित किये जायेंगें। उन्होंने कहा कि- पोलिंग बूथ के 100 मीटर की दूरी कर कैंडिडेट अपना बूथ लगा सकते हैं। बिहार समेत हर जगहों पर अब 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की जाएगी। बिहार के चुनाव से एक नई शुरुआत हो रही है, प्रत्याशियों का कलर फोटोग्राफ लगाया जाएगा। बिहार पूरे देश को नया राह दिखाने जा रहा है, 17 नए परिवर्तन बिहार में देखने को मिलेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि- बूथ के कमरे के बाहर मोबाइल जमा करना होगा. वोट देने के बाद मोबाइल फिर ले सकते हैं पिछले साल ही यह व्यवस्था शुरू हुई.
आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को पटना में बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डा. सुखबीर सिंह संधु एवं निर्वाचन आयुक्त डा. विवेक जोशी के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग की टीम और राजनीतिक दलों के साथ मीटिंग हुई। CEC ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बिहार के सभी 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टियों ने अपने विचार भी दिए हैं ।

