दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव 2025 : मतदान 18 सितंबर को होंगे और परिणाम 19 सितंबर को आएंगे

दिल्ली :
DUSU Election 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी का राजनीतिक पारा बढ़ रहा है. इस बर्ष डूसू इलेक्शन के लिए नामांकन 10 सितंबर तक और मतदान 18 सितंबर को होगा. मतदान समाप्त होने के अगले दिन ही वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी और उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव देशभर में सबसे चर्चित छात्र राजनीति आयोजनों में से एक माना जाता है. यहां से कई बड़े राष्ट्रीय नेता भी निकले हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) की स्थापना 1949 में हुई थी और 1954 में पहला DUSU चुनाव हुआ था. यह सदस्य कॉलेजों और विश्वविद्यालय के संकायों और शिक्षण विभागों के छात्रों का प्रतिनिधि निकाय है.

मतदान 18 सितंबर को होगा, परिणाम 19 सितंबर को आएंगे

इस साल होने वाले छात्र संघ चुनाव अगले सितंबर में शुरू हो रहे हैं. इस बार कैंडिडेट्स से एक लाख का बॉन्ड भी साइन कराया जा रहा है. हालांकि, इसे लेकर छात्र संघ की तरफ से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई. इस बार मतदान 18 सितंबर को होगा. चुनाव की प्रक्रिया 10 सितंबर तक नामांकन के साथ पूरी गति पकड़ लेगी, क्योंकि उम्मीदवारों को उसी दिन दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल करना होगा.

इस बार चुनाव में कुछ नए नियम भी लागू किए गए हैं

नामांकन शुल्क के अलावा उम्मीदवारों को ₹1 लाख का सुरक्षा बॉन्ड भी जमा करना अनिवार्य होगा. इस बॉन्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया के दौरान सभी नियमों और आचार संहिता का पालन करें. अगर किसी उम्मीदवार द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो यह राशि जब्त की जा सकती है.

DUSU इलेक्शन 2024 : जानिए क्या हुआ था

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में NSUI ने 7 साल बाद अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी. रौनक खत्री अध्यक्ष पद पर विजयी रहे. NSUI ने संयुक्त सचिव पद भी जीता. ABVP को उपाध्यक्ष और सचिव पद मिले. डूसू के नए अध्यक्ष बने रौनक खत्री ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार ऋषभ चौधरी को 1,300 से अधिक मतों से हराया था. खत्री को 20,207 मत मिले जबकि चौधरी को 18,864 मत हासिल हुए. संयुक्त सचिव पद की दौड़ में एनएसयूआई के लोकेश चौधरी ने 21,975 मत प्राप्त कर एबीवीपी के अमन कपासिया को 6,726 मतों से हराया। 27 सितंबर को चुनाव हुए थे.

DUSU इलेक्शन 2023 : जानिए क्या हुआ था

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2023 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की तीन सीटों पर जीत हुई थी. अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा, सचिव पद पर अपराजिता और सह-सचिव पद पर सचिन बैसला ने जीत हासिल की. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अभि दहिया ने जीत हासिल की.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *