डीडी न्यूज के लोगो का रंग लाल से बदलकर केसरिया किया गया

doordarshan

अब डीडी न्यूज के लोगो का रंग लाल से बदलकर केसरिया कर दिया गया है. लेकिन अब इस लोगो की वजह से विवाद छिड़ गया है। दूरदर्शन के नए लोगो के नए रंग को लेकर हंगामा शुरू हो गया है। विपक्षी दल इसकी खूब आलोचना कर रहे हैं. हालांकि, चैनल ने सिर्फ एक बदलाव के लिए ऐसा किया लेकिन विपक्षी दलों के नेताओं ने लोकसभा चुनावों से ठीक पहले बदलाव को लागू करने की आवश्यकता पर सवाल उठाए है.

प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन पर चैनल के लोगो का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हिए कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।

दरअसल डीडी न्यूज ने हाल ही में एक्स पर एक नया प्रमोशनल वीडियो साझा करते हुए लोगो के नए रंग का खुलासा किया। इसके बाद से इसकी आलोचनाओं का सिलसिला भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे भगवा रंग कहकर सवाल पूछा है कि चुनाव से ठीक पहले यह कदम क्यों उठाया गया। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने एक्स पर लिखा है यह अब प्रसार भारती नहीं बल्कि प्रचार भारती हो गया है। प्रसार भारती के पूर्व बॉस और तृणमूल कांग्रेस सांसद जवाहर सरकार ने इसकी कड़ी आलोचना की है। उन्होंने चुनाव से ठीक पहले दूरदर्शन पर चैनल के लोगो का भगवाकरण करने का आरोप लगाते हिए कहा कि यह देखकर उन्हें बहुत दुख हुआ है।

जवाहर सरकार ने 2012 से 2016 तक दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो की देखरेख करने वाली वैधानिक संस्था प्रसार भारती के सीईओ के रूप में कार्य किया था। उन्होंने एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए कहा है कि राष्ट्रीय प्रसारक ने अपनी ब्रांडिंग के लिए भगवा रंग चुना है और यह अनुचित है। उन्होंने इस कदम को आचार संहिता का उल्लंघन भी बताया है । तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह रंग मतदाताओं को प्रभावित कर सकता है।

इधर प्रसार भारती के वर्तमान सीईओ गौरव द्विवेदी ने जवाहर सरकार के आरोपों का जवाब दिया है। उनका कहना है कि यह नारंगी रंग है कि और चैनल के ग्राफिक्स को आकर्षक बनाने के लिए इस रंग का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ लोगो ही नहीं बल्कि चैनल ने नई लाइटिंग और उपकरणों सहित अपने लुक और फील को भी अपग्रेड किया है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *