बीजेपी बिहार मिशन : धर्मेंद्र प्रधान को बीजेपी ने बनाया बिहार चुनाव का प्रभारी, अमित शाह 26 -27 को बिहार के दौरे पर

दिल्ली :

बीजेपी ने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए नए प्रभारी घोषित की है। भारतीय जनता पार्टी ने बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे अहम सियासी राज्यों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया है। यह नियुक्ति बिहार में एनडीए की मजबूती को बढ़ावा देने के लिए अहम मानी जा रही है। बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव है। धर्मेंद्र प्रधान के साथ उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और गुजरात बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सीआर पाटिल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा से आते हैं और पहले भी उत्तर प्रदेश, कर्नाटक जैसे राज्यों में चुनावी जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान की रणनीतिक क्षमता और संगठनात्मक कौशल बिहार में तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को चुनौती देने में कारगर साबित होगा। हालांकि, बिहार में NDA पहले से सत्ता में है, मगर तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की यात्राओं से माहौल थोड़ा हालात बदला है। बिहार में पहले भी काम कर चुके धर्मेन्द्र प्रधान कुछ दिनों पहले नीतीश कुमार से मिले भी थे। धर्मेंद्र प्रधान
को बिहार फतह करने की जिम्मेदारी दी गई है।

अमित शाह फिर पहुंचने वाले हैं बिहार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय बिहार दौरा फिर होने वाला है। अमित शाह 26 सितम्बर को पटना पहुंचेंगे। पटना में शाम 5 बजे अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ बीजेपी कार्यालय में बैठक करेंगे। इसके बाद बेतिया में क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 27 सितम्बर को समस्तीपुर के सरायरंजन और फारबिसगंज में बीजेपी के क्षेत्रीय बैठक में शामिल होंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *