दिल्ली विधानसभा चुनाव : 8 दिसंबर से दिल्ली में शुरू होगी BJP की परिवर्तन यात्रा

delhibjp parivartn yayra

sharp way news network

दिल्ली विधान चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना अभियान शुरू कर दिया है. एक सप्ताह के बाद 8 दिसंबर से शुरू होने वाली भाजपा की परिवर्तन यात्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप सरकार के खिलाफ बड़ा अभियान होगा। एक अभियान में इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभी 7 लोकसभा सीटें को कवर करेगी। दिल्ली के सभी 70 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए विधान सभा चुनाव फरवरी 2025 को या उससे पहले आयोजित करवाए जायेंगे।

परिवर्तन यात्रा 8 दिसंबर से 20 दिसंबर तक चलेगी,सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया जाएगा

दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी की रणनीति अब सड़कों पर दिखेगी। आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने के लिए बीजेपी की परिवर्तन यात्राआठ दिसंबर से शुरू होगी। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा या गृहमंत्री अमित शाह इस परिवर्तन यात्रा की शुरूआत के मौके पर उपस्थित रह सकते हैं। 30 दिसम्बर को परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की दिल्ली प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें विधानसभा अनुसार परिवर्तन यात्रा के रूट और स्थानों के साथ यात्रा के लिए जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी लगाने पर चर्चा हुई। यह परिवर्तन यात्रा आप सरकार के खिलाफ चुनाव का बड़ा अभियान होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुनाव से पहले इस परिवर्तन यात्रा में शामिल हो सकते हैं।

मतदाता सूची संसोधन का काम शुरू,53 पुराने मतदान केंद्र खत्म

इस दफे मतदाता सूची में विशेष सारांश संशोधन अभियान के तहत 123 जगहों पर नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस बार 53 पुराने मतदान केंद्र खत्म कर दिए गए। अगर किसी वोटर्स को अपने Voter ID Card में सुधार कराना है तो वह अभी करा सकते हैं। मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन अभियान के दौरान दिल्ली में मतदाता सूची में सुधार और नए मतदाताओं को शामिल करने के लिए कुल सवा दो लाख आवेदन मिले हैं। मतदाता सूची में सुधार के विशेष सारांश संशोधन अभियान में मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है। इसलिए इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 70 मतदान केंद्र अधिक होंगे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *