दिल्ली : वरिष्ठ संवावदाता
IRCTC Scam case : Delhi Rouse Avenue Court reserved order for IRCTC Scam case.
आज सुनवाई के बाद दिल्ली की राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने आईआरसीटीसी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के खिलाफ आरोप तय करने पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती हेमा यादव, तेज प्रताप यादव और अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। सूत्रों के मुताबिक राउज़ एवेन्यू कोर्ट 3 मार्च को आरोप तय करने पर अपना फैसला सुना सकता है।
जानिए क्या है पूरा मामला
आईआरसीटीसी घोटाला मामला यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल का है जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री हुआ करते थे। लालू प्रसाद यादव पर आरोप हैं कि उस वक्त उन्होंने अपने करीबी सहयोगी और राज्यसभा में राजद के सदस्य प्रेमचंद गुप्ता की पत्नी एवं सुजाता होटल्स की मालकिन सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी के अधिकारियों के साथ मिलकर ‘स्वयं को तथा दूसरों को अनुचित आर्थिक लाभ पहुंचाने’ के लिए आपराधिक साजिश रची थी।

