दिल्ली : विशेष संवावदाता
Delhi Liquor Policy Case: Delhi court on Friday acquitted 23 accused persons, including former Delhi chief minister Arvind Kejriwal and his deputy Manish Sisodia, in connection with the CBI excise policy case lodged in 2022, alleging conspiracy and corruption in the liquor policy’s formulation.CBI has decided to appeal in the Delhi high court against the judgement of trial court, discharging all 23 accused, including former chief minister Arvind Kejriwal, in the excise policy case.CBI to move Delhi high court over relief to Arvind Kejriwal, others in excise policy case.
दिल्ली आबकारी नीति (Delhi Liquor Policy Case) से जुड़े सीबीआई (CBI) मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट, दिल्ली से मनीष सिसोदिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई मामले में अपना फैसला सुना दिया है, जिसमें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है। कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। कोर्ट ने जांच में कमियों के लिए सीबीआई को कड़े शब्दों में फटकार लगाई और कहा कि आबकारी नीति में कोई बड़ी साजिश या क्रिमिनल इरादा नहीं था।
कोर्ट ने सीबीआई की चार्जसीट पर सवाल उठाए और कहा कि इसमें कई कमियां हैं, जिनका किसी गवाह या बयान से कोई सबूत नहीं है. अदालत ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष का मामला न्यायिक जांच में टिक नहीं पाया, क्योंकि सीबीआई ने महज अनुमान के आधार पर साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की .
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई दिल्ली हाई कोर्ट पहुंची। सीबीआई ने हाई कोर्ट से अपील की है कि इनकी याचिका पर जल्द सुनवाई की जाय, कारण कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस ममले में ठीक से सभी बातों को नहीं सुना है।
शराब घोटाले में बरी होने के बाद भावुक हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि फर्जी केस था। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने लिखी पोस्ट . दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक पोस्ट में लिखा- आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है. सत्यमेव जयते.
https://x.com/ArvindKejriwal/status/2027273014736482660
जानिए क्या था मामला
यह मामला दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी (शराब) नीति से जुड़ा है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे. दिल्ली के मुख्य सचिव रहे नरेश कुमार की रिपोर्ट के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीबीआई जांच की सिफारिश की थी।
मनीष सिसोदिया 2023 में हुए थे गिरफ्तार
सीबीआई ने मुकदमा दर्ज करते हुए 26 फरवरी 2023 को सीबीआई ने इस मामले में मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया। 21 मार्च 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी पूछताछ के बाद अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 26 जून को सीबीआई ने उन्हें जेल से ही हिरासत में ले लिया।

