यूपी विधानसभा चुनाव : ‘हम वचन निभाएंगे’ नाम से कांग्रेस पूरे UP में निकलेगी ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’

'Congress Pratigya Yatra' Meeting in UP

लखनऊ : विक्रम राव

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस ने अभियान तेज कर दी है. कांग्रेस पूरे UP में ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा’निकलेगी, जिसका नाम होगा ‘हम वचन निभायेंगे’. कांग्रेस एडवाइजरी स्ट्रेटेजी कमेटी की बैठक में यह बड़ा फैसला हुआ, जिसमें प्रियंका गांधी के साथ यूपी के कांग्रेस नेता शामिल थे.

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा यूपी में 12 हज़ार किमी तक चलेगी. राज्य के हर बड़े गांव-कस्बों से होकर कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा गुजरेगी. इस यात्रा का लक्ष्य कांग्रेस का जनाधार नीचे तक मजबूत कर चुनाव में पार्टी को अधिक सीटें दिलाना है.

प्रियंका कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा की रूपरेखा बना रही हैं

हम वचन निभाएंगे के नाम से निकलनेवाली कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के रूट और मुद्दों पर प्रियंका गांधी फिलहाल चर्चा कर रही हैं. आपको बता दें कि प्रियंका गांधी यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और आज उनकी यात्रा का दूसरा दिन है, जिसमें यह फैसला लिया गया है.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *