पटना : कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक आज 24 सितंबर को पटना में होने जा रही है। बिहार विधान सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस सालों बाद ये बैठक बिहार में होगी। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़के, सहित बड़े नेता शामिल होंगे। बैठक में देश के कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस बैठक में बिहार चुनाव को लेकर चर्चा होगी।
महागठबंधन में शामिल होने ने नाते कितने सीटों इस बार चुनाव लड़ेगी, इसको लेकर भी मंथन लिया जायेगा। कांग्रेस इस बार 70 सीटों पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है। मुख्यमंत्री पद पर नाम घोषणा को लेकर राजद-कांग्रेस में अभी एक राय नहीं बनी है। राजद चाहती है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री कैंडिडेट होने एलान कांग्रेस की तरफ से पहले कर दे, ताकि कोई कन्फ्यूजन नहीं रहे। जबकि कांग्रेस अभी जल्दबाजी में नहीं दिख रही है।
बिहार में कांग्रेस विपक्ष महागठबंधन का हिस्सा है। चुनाव में इस बार भी राजद-कांग्रेस-बाम दल महागठबंधन के बैनर तले एनडीए से मुकाबला करने को तैयार है। इस बार भी सीधा मुकाबला होना है। हालाँकि सीटों के बंटबारे पर अभी फैसला नहीं हुआ है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के नाम को लेकर कांग्रेस और राजद में अभी भी पिक्चर क्लियर नहीं है।
पटना की बैठक का क्या है एजेंडा
कई सालों बाद पटना में कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक आज 24 सितंबर को होने जा रही है। बैठक में कांग्रेस के देश भर के बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़के, सहित बड़े नेता शामिल होंगे। देश भर से कांग्रेस वर्किंग कमिटी के मेंबर्स, कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बिहार में कांग्रेस 36 बर्ष से सत्ता से बाहर है। बीच में राजद की सरकार में कांग्रेस भी शामिल रही है, लेकिन अकेले दम पर सत्ता पाने में लाचार है। कांग्रेस आज भी बिहार में लालू-तेजस्वी के रहमोकरम पर है। 24 सितंबर को होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक में इस दफे बिहार चुनाव और अन्य राज्यों में आसन्न चुनाव तथा पार्टी को मजबूती के लिए चर्चा होगी।

