पटना :
बिहार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपने प्रत्याशी के नाम पर अभी मंथन कर रही है। पटना में कांग्रेस के नेता मीटिंग कर रहे हैं। अब लिस्ट फाइनल के लिए दिल्ली जाएगी। आज कांग्रेस के बड़े नेताओं का पटना में बैठक चल रही है।
बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधायक दल के नेता शकील अहमद खान बैठक में मौजूद हैं। ये नेता
कांग्रेस उम्मीदवारों के चेहरे पर मंथन कर रही है। अब आज ही महागठबंधन में कांग्रेस को मिली हर विधान सभा सीट पर उम्मीदवारों की सूची बनाकर आज दिल्ली के लिए रवाना होंगें।
कल 8 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों की सूची पर मुहर लग सकती है।
2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि एक-दो दिन में औपचारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
कांग्रेस 2020 में बिहार विधान सभा चुनाव में 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी , जिसमें 19 पर जीत हासिल किया था। इस बार महागठबंधन में कांग्रेस को 50 -55 सीटें देने की जानकारी अभी तक आ रही है। अभी शीट शेयरिंग फार्मूला की घोसना नहीं हुई है। फिलहाल बिहार में कांग्रेस के 17 विधायक हैं जिनमें से ज्यादातर को दोबारा मौका मिलने की संभावना है। हालांकि खराब रिपोर्ट के मुताबिक 1-2 विधायकों का टिकट काटा जा सकता है। बता दें कि दो विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, कुटुंबा से बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम चुनाव लड़ेंगे। कदवा से विधायक दल के नेता शकील अहमद खान को मौका दिया जाएगा। औरंगाबाद से आनंद शंकर सिंह तो वहीं मुजफ्फरपुर से विजेंद्र चौधरी को उतारा जाएगा।
बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।
पहले फेज में इन 121 सीटों पर मतदान:
पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।
दूसरे फेज में कहां-कहां मतदान :
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा.

