CBSE CTET Admit Card 2024: 21 जनवरी को होंगे केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा

CBSE CTET Admit Card 2024

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि CBSE जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) आयोजन 21 जनवरी को होंगे। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे। बोर्ड की ओर से प्रवेश पत्र जारी होने के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी।सूत्रों के अनुसार सुबह की पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर की पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप दोनों ही जल्द जारी किए जाएंगे।

शिड्यूल कब रिलीज होगी इसके बारे में कोई ऑफिशियल सूचना तो नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई जा रही है कि प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पहले यानी कि 19 जनवरी को रिलीज की जा सकती है। वहीं, एग्जाम सिटी स्लिप जल्द ही जारी हो सकती है। एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप दोनों जाारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण की आवश्यकता होगी। इसके बाद ही कैंडिडेट्स इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले पाएंगे।

सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा फॉर्म का आयोजन 21 जनवरी, 2024 को होना है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यह एग्जाम देश भर के 135 शहरों में 20 भाषाओं में ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा। इसके बाद, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “सीटीईटी जनवरी-2024 के लिए एडमिट कार्ड देखें। अब अपना आवेदन नंबर, जन्मतिथि और पूछे गए अन्य विवरण दर्ज करें। इसके बाद, प्रवेश पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। अब हॉल टिकट डाउनलोड करके एग्जाम के लिए रख लें।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *