Bollywood’s ‘He-Man’ Dharmendra passes away, leaving behind a large family.
हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से पहचान बनाने वाले एक्टर धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
धर्मेंन्द्र के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया और सिने जगत से लेकर राजनीति और बिजनैस के तमाम बड़े लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हुआ, जिसमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त, पूनम ढिल्लो सहित तमाम सेलेब्स पहुंचे। पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर कहा कि दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन एक युग के अंत का संकेत है। बता दें कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र की तबियत सोमवार दोपहर अचानक ज्यादा बिगड़ गई और हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। वे कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, लेकिन रिकवर होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। वो उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।
धर्मेंद्र अपने पीछे छोड़ गए बहुत बड़ा परिवार
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली नामक छोटे से गांव में हुआ था। यहां से निकलकर उन्होंने बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर बनने का सफर तय किया। धर्मेंद्र अपने पीछे दो पत्नियां, दो बेटे, चार बेटियां, चार पोते, दो नाती और सात नातिन का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने से पहले ही साल 1954 में प्रकाश कौर से अरेंज मैरिज कर ली थी। इन दोनों कपल के चार बच्चे हैं- दो बेटे सनी देओलऔर बॉबी देओल व दो बेटियां विजेता देओल और अजीता देओल। 1984 में सनी ने पूजा से शादी की और इन दोनें के दो बेटे हैं- करण और राजवीर देओल। धर्मेंद्र के दूसरे बेटे बॉबी देओल ने साल 1996 में तान्या आहूजा संग शादी रचाई और इन दोनों के भी दो बेटे हैं- एक आर्यमन और दूसरे धरम देओल। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की बेटी अजीता देओल की शादी इंडियन-डेंटिस्ट किरण चौधरी से हुई है और इस कपल की दो बेटियां हैं- निकिता और प्रियंका। धर्मेंद्र की दूसरी बेटी विजेता देओल की शादी विवेक गिल से हुई है और उनके दो बच्चे हैं- साहिल और प्रेरणा।
साल 1980 धर्मेंद्र ने हेमा मालिनि से लव मैरिज कर लिया था। इन दोनों की दो बेटियां हैं – ईशा और अहाना देओल। ईशा ने साल 2012 में भरत तख्तानी संग शादी रचाई थी और भी उनकी दो बेटियां हैं। मगर 2024 में ईशा ने तलाक ले लिया। धर्मेन्द्र और हेमा मालिनि की दूसरी बेटी अहाना देओल की शादी साल 2014 में दिल्ली के बिजनेसमैन वैभव वोहरा से हुई थी। इस कपल के 3 बच्चे हैं- एक बेटा और दो जुड़वां बेटियां।
65 सालों तक बॉलीवुड पर राज करने वाले धर्मेंन्द्र ने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया
धर्मेंद्र ने तरीबन 65 सालों तक बॉलीवुड पर राज किया। साल 1960 में उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से पर्दापण हुआ। उसके बाद उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेर देश’, ‘लोहा’ जैसी एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में की। उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हर तरह के लोगों ने उनकी अदाकारी पसंद किया। उन्होंने हिंदी के साथ पंजाबी सिनेमा में भी अभिनय किया।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
भले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन वो लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। आपको बता दें क धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म का रिलीज होना अभी बाकी है। इस फिल्म का नाम है ‘इक्कीस’, जो 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म नया पोस्टर भी आया था। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। वो साल 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के रोल में दिखेंगे और धर्मेंद्र उनके पिता के रोल में दिखेंगे।

