बिहार चुनाव: उम्मीदवारों के चयन को लेकर आज से शुरू होगी बीजेपी की बैठक

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा 24-25 सितंबर को पटना में दो दिवसीय बैठक करेगी। चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर आज से बीजेपी की बैठक शुरू हो रही है। दो दिवसीय बैठक बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की चुनावी रणनीति और उम्मीदवार चयन की दिशा तय करेगी।

आज की बैठक में प्रदेश स्तर के नेताओं को बुलाया गया है। पहले दिन आधे जिलों के प्रमुख नेताओं और पदाधिकारियों को बुलाया गया है, जबकि दूसरे दिन शेष जिलों की बैठक होगी। हर जिले से लगभग 20 से 25 नेताओं को शामिल किया जाएगा। ये बैठक पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में होगी। जिसमें बिहार बीजेपी के तमाम प्रमुख नेता, सांसद, विधायक और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। आज जिलों के नेताओं से राय लेकर उम्मीदवार चयन, बूथ सशक्तिकरण और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। इसके पहले सीट शेयरिंग फार्मूला को लेकर अमित शाह और नीतीश कुमार के बीच बातचीत लगभग हो चुकी है।

आज बिहार के जिला स्तर के बीजेपी नेताओं की बैठक हो रही है। ये बैठक आज 24 सितम्बर और 25 सितम्बर दो दिन होगी। इस बैठक में जिलों की वर्तमान हालात, वोटरों का मिजाज और मुद्दे से लेकर टिकट के दावेदारों पर भी चर्चा होगी। बीजेपी की इस बैठक का मुख्य उद्देश्य विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देना है। बैठक में सिर्फ उम्मीदवार चयन ही नहीं, बल्कि बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर भी चर्चा होगी। जिला स्तर में इसकी भी चर्चः होगी की जमीनी स्तर पर महागठबंधन और प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज कि रणनीति का काट क्या हो सकता है। दरसअल विपक्ष की सभा में भीड़ से बीजेपी सकते में हैं।

इस बैठक में जिला स्तर पर बूथ लेबल पर काम करने की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश स्तर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बीजेपी अब अपनी रणनीति बदल रही है। बीजेपी अब एनडीए के कार्यकाल में हुए विकाश कार्य और आगे पलायन रोकने, भ्रष्टाचार को दूर करने का वादा करने जैसा मुद्दा को लेकर जनता के बीच जाने की रणनीति पर काम कर रही है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *