उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा ने 59 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की

BJP Candidate first list for Uttarakhand Election 2022

न्यूज डेस्क :

भाजपा ने उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी हैं. संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद 59 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगी है. सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा सीट से ही चुनाव लड़ंगे, जबकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हरिद्वार सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है. बीजेपी सर्वे में मजबूत पाए गए सीटिंग विधायकों और मंत्रियों को दोबारा टिकट दिए गए है.
बता दें कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा.

भाजपा की आज हुई संसदीय बोर्ड की बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश फंस गया है. भाजपा की पहली लिस्ट में शामिल 59 प्रत्याशियों के नाम और विधानसभा सीट इस तरह है-

विधानसभा सीट-प्रत्याशी:

*पुरोल- दुर्गेश
*यमुनोत्री- केदार सिंह रावत
*गंगोत्री – सुरेश चौहान
*बदरीनाथ-महेंद्र भट्ट
*देवप्रयाग-विनोद कंडारी
*काशीपुर- त्रिलोक सिंह चीमा
*नरेंद्रनगर- सुबोध उनियाल
*प्रतापनगर-विजय सिंह पंवार
*धनोल्टी-प्रीतम सिंह पंवार
*चरकाता- राम शरण नौटियाल
*विकासनगर-मुन्ना सिंह चौहान
*सहसपुर-सहदेव सिंह पुंडीर
*धर्मपुर- विरोद चमोली
*रायपुर- उमेश शर्मा
*राजपुर रोड-खजान दास
*देहरादून कैंट- सविता कपूर
*मसूरी- गणेश जोशी
*ऋषिकेश-प्रेमचंद अग्रवाल
*बीएचईएल- आदेश चौहान
*रुड़की- प्रदीप बत्रा
*ज्वालापुर-सुरेश
*भगवानपुर-सत्यपाल
*खानपुर-देवरानी
*मंगलौर- दिनेश पंवार
*लक्सर- संजय
*हरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंद
*यमकेशवर- रेनू
*पौडी- राजकुमार
*श्रीनगर – धन सिंह रावत
*चौबटाखाल-सतपाल
*गंगोलीहाट-फकीर राम टम्टा
*कपकोट-सुरेश
*बागेश्वर-चंदन राम
*द्वाराहाट- अनिल शाही
*सल्ट- महेश जीना
*सोमेश्वर-रेखा आर्य
*अल्मोड़ा-कैलाश शर्मा
*लोहाघाट- पूरन सिंह
*बाजपुर-राजेश कुमार
*गदरपुर-अरविंद पांडे
*थराली-भोपाल राम
*कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल
*रुद्रप्रयाग-भरत सिंह चौधरी
*घनसयाली-भारती लाल शाह
*किच्छा-राजेश शुकला
*सितारगंज-सौरभ बहुगुणा
*नानकमत्ता-प्रेत सिंह राणा
*लैंसडाउन- दिलीप सिंह रावत
*धारचूला-धन सिंह धामी
*डीडीहाट-बिशन सिंह चुफाल
*पिथौरागढ-चंद्रा पंत
*चंपावत-कैलाश
*भीमताल-राम सिंह कैड़ा
*नैनीताल-सरिता आर्य
*कालाढूंगी-बीएस भगता
*रामनगर-दीवान सिंह बिष्ट
*जसपुर-शैलेंद्र सिंघल

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *