पटना :
बिहार विधान सभा चुनाव 2025 : आज पटना में बिहार चुनाव को लेकर एनडीए का घोषणापत्र जारी होगी। अमित शाह घोषणा पत्र जारी करेंगे।
Bihar Election 2025 :पटना : बिहार सभा विधान चुनाव प्रचार अब रफ़्तार पकड़ चुका है। छठ पूजा के बाद आज बिहार में बीजेपी, कांग्रेस, राजद के बड़े स्टार प्रचारकों की रैली है। आज मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे और छह नवंबर को भागलपुर आकर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जन सभा को सम्बोधित करेंगे। अमित शाह 29 अक्टूबर को दरभंगा में जाना सभा को सम्बोधित किया था। अमित शाह ने कहा था कि बिहार में मुख्यमंत्री और केंद्र में पीएम की कुर्सी खाली नहीं हैं। बिहार में नीतीश कुमार और केंद्र में नरेंद्र मोदी जी है। कोई वेकंसी नहीं है।
एनडीए का चुनावी रैली कहाँ पर होने वाली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार में दो जगहों पर चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुजफ्फरपुर और छपरा में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री ने इससे पहले 24 अक्तूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियां कर एनडीए के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी।
गृह मंत्री अमित शाह की लखीसराय, मुंगेर, नालंदा और पटना में जनसभा होगी। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बेगूसराय और नालंदा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय के मटिहानी, मुंगेर, लखीसराय और शेखपुरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
महागठबंधन की रैली :
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कुल 15 रैलियां करेंगे। राहुल गांधी आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में चुनावी रैली करेंगे। इससे पहले, उन्होंने मुजफ्फरपुर और दरभंगा में रैलियां की थीं। राहुल गाँधी आज नालंदा और बरबीघा में रैलियों को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी ाही दिल्ली लौट जाएंगे और वापस दो नवंबर से वापस बिहार में प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार को लौटेंगे। इधर, 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे अमरपुर में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कन्हैया कुमार और पप्पू यादव जैसे नाम शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सचिन पायलट, भूपेश बघेल, रणदीप सुरजेवाला और अशोक गहलोत भी चुनाव प्रचार में उतरेंगे।
तेजस्वी यादव आज मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में करेंगे जनसभाएं। मुकेश सहनी आज लगभग 10 चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वे एक रोड शो करेंगे।
18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में चुनाव 6 और 11 नवंबर को होंगे। पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों और दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी यानी करीब 41 प्रतिशत पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

