राज्यसभा के लिए चुनाव से पहले बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट

Bihar assembly on Friday received a bomb threat through email

पटना : विशेष संवावदाता

Bihar assembly on Friday received a bomb threat through email.Speaker Prem Kumar took notice of the threat and held a meeting with senior officials of the assembly secretariat, they said.
Kumar instructed officers to inform the chief secretary and the DGP about the situation, and ensure a thorough search of the assembly premises, an official statement said.

आज बिहार विधान सभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ई मेल प्राप्त हुआ। बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने पूरे परिसर की जांच का आदेश दिया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं.आपको बता दें कि 16 मार्च को राज्यसभा के लिए चुनाव होना है, बिहार से पांच सीटों के लिए चुनाव होंगे।

बिहार एनडीए के उम्मीदवार—मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नितिन नबीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा हैं , जबकि विपक्ष से राजद से अम्रेन्द्रधारी सिंह। 10 राज्यों में रिक्त होने वाली 37 सीटों में से बिहार से 5 सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होने वाले है। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने तुरंत इस पर संज्ञान लेते हुए सभा सचिवालय के वरीय पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की। अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार ने श्रीमती ख्याति सिंह, प्रभारी सचिव को निर्देश दिया कि वो मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक को इस बात की जानकारी देकर विधान सभा परिसर की सुरक्षा दृष्टिकोण से शीघ्र जांच कराएं। इस मामले में विधानसभा की ओर से जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि आज (शुक्रवार) बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल प्राप्त हुआ। विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने इस पर तुरंत संज्ञान लिया।

बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. अभी पिछले महीने (फरवरी) में ही बिहार के अलग-अलग जिलों में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल से दी गई थी. बक्सर, पूर्णिया, किशनगंज, खगड़िया, पटना से ऐसी खबर आई थी.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *