बिहार चुनाव : ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शुरू, राहुल गाँधी बोले-वोट चोरी नहीं करने देंगे

सासाराम (बिहार):

बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन ने वोटरों के मिजाज को टटोलने के लिए ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू किया है. आज इसकी शुरुआत बिहार के सासाराम से हो चुकी है. आज सासाराम से कांग्रेस नेता राहुल गांधी, लालू यादव, तेजस्वी यादव ने बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ शुरू की है. राहुल गांधी ने कहा कि पूरे भारत में विधानसभा के चुनाव, लोकसभा के चुनाव चोरी किए जा रहे हैं और इनकी आखिरी साजिश है कि बिहार में SIR करके नए वोटरों को जोड़कर, वोटरों को काटकर ये बिहार का चुनाव चोरी करें. हम इन्हें ये चुनाव चोरी नहीं करने देंगे.

Rahul Gandhi speech

लालू यादव ने कहा- ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए

वोट अधिकार रैली की जनसभा को संबोधित करते हुए लालू यादव ने कहा- ‘चोरों को हटाइए, बीजेपी को भगाइए, हमारी पार्टी को जिताइए.’ आखिर में उन्होंने कहा- ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का, बलम कलकता चले. राहुल गांधी जिंदाबाद, खड़गे जी जिंदाबाद, तेजस्वी यादव जिंदाबाद..मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा- ये बहुत खतरनाक हैं. आप लोग जब तक गद्दी से नहीं हटाते हैं, तब तक आपका वोट, आपकी आजादी और संविधान सुरक्षित नहीं रहेगा. इसलिए बीजेपी को गद्दी से हटा दो. बिहार यह काम कर सकता है. खरगे ने कहा कि मोदी वोट अधिकार छीन रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर वोट का अधिकार “छोट” अर्थात वंचित, उपेक्षित, ग़रीब, दलित, पिछड़ा.के हाथ से छिन जाएगा, तो “छोट” जो आज हाशिए पर खड़ा है, वह हाशिए से भी बाहर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने चुनाव आयोग को जादुई शक्तियां दी हैं, जिससे चुनाव आयोग जीवित लोगों को मृत और मृत लोगों को जीवित कर देती है! इस जादुई शक्ति को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)का नाम दिया गया है. यह भ्रष्ट चुनाव आयोग को ही श्रेय जाता है. इसीलिए चुनाव आयोग के तथाकथित विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर “छोट” के वोट पर भाजपाई चोट बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

वोटर अधिकार यात्रा’ बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी

वोटर अधिकार यात्रा’ बिहार के 25 जिलों से होकर गुजरेगी और 1 सितंबर को पटना में रैली के साथ खत्म होगी. बिहार में आज 17 अगस्त से शुरू हो रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’ SIR (सघन मतदाता पुनरीक्षण) विवाद को विधानसभा चुनाव तक जिंदा रखने की कोशिश में कांग्रेस और राजद जुटी है. राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ये यात्रा INDIA ब्लॉक के तहत होने जा रही है. ये यात्रा कुल 16 दिन चलेगी जिसमें 1300 किमी की दूरी होगी. यात्रा के दौरान बीच में एक एक दिन कर के कुल 3 दिन का ब्रेक भी होगा. ये ‘वोटर अधिकार यात्रा’ हाइब्रिड मोड में होगी. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पहली भारत जोड़ों यात्रा पैदल की थी जबकि दूसरी यात्रा हाइब्रिड मोड में की थी. यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बड़ी रैली के जरिए होगी जिसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू यादव और इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को बुलाया जाएगा. 1 सितंबर को इंडिया गठबंधन शक्ति प्रदर्शन करेगा और बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार का ग्रैंड ऐलान करेगा.

राहुल गांधी सघन मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया को लेकर इंडिया गठबंधन के दलों ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विरोध प्रदर्शन और मार्च किया और संसद भी नहीं चलने दी. विपक्ष इस मुद्दे पर संसद में चर्चा की मांग पर अड़ा है, जबकि सरकार का तर्क है कि चुनाव से एक संवैधानिक और स्वतंत्र संस्था है जिसके कामकाज पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती.

यात्रा के दौरान बिहार में एनडीए के मजबूत गठबंधन से मुकाबले के लिए राहुल गांधी ने SIR की प्रक्रिया के तहत 65 लाख वोटरों के नाम काटे जाने का मुद्दा उठाएंगे और कर्नाटक में कथित वोट चोरी का मुद्दा भी उठाएंगे. SIR का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के भी चल रहा है जिसमें कोर्ट द्वारा नाम काटे गए मतदाताओं का नाम सार्वजनिक करने और आधार मानने के फैसले से विपक्ष उत्साहित है और पूरी ताकत से बिहार चुनाव में लड़ना चाहती है. बिहार चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चुनाव के लिए पटना के स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक भी कर ली है. पिछली बार विधान सभा चुनाव में कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी जिसमें 19 पर जीत हुई थीं. चुनाव बाद कांग्रेस के लचर स्ट्राइक रेट की वजह से सरकार न बन पाने का आरोप भी आरजेडी ने कांग्रेस पर लगाया था. इस बार भी कांग्रेस 70 सीटों पर लड़ना चाहती है जबकि आरजेडी उसे 50 से ज्यादा सीटें नहीं देना चाहतीं. चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ चुके हैं.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *