बिहार चुनाव : सीट शेयरिंग फार्मूला पर दिल्ली में बीजेपी की अहम् बैठक आज, अमित शाह, जी पी नड्डा होंगे शामिल

Bihar Elections BJP's on seat-sharing formula in Delhi on October 11

पटना / दिल्ली :

बिहार चुनाव को लेकर दिल्ली में अब बीजेपी की अहम् बैठक 11 अक्टूबर को होगी। इस बैठक में अमित शाह, जी पी नड्डा,धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावरे समेत बिहार बीजेपी के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। इस बैठक में एनडीए के सीट शेयरिंग फार्मूला पर फाइनल चर्चा होगी। इसके बाद इसकी घोषणा की जाएगी। बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। इस बैठक में फाइनल लिस्ट पर मुहर लगेगी, जिसके बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। एनडीए 11 अक्टूबर की शाम या 12 अक्टूबर को सीट शेयरिंग का फाइनल फार्मूला का एलान कर देगी।

पटना में आज हुई थी बीजेपी की बैठक

बीजेपी की पटना में बैठक हुई थी। सभी बड़े नेता बैठक में शामिल थे। आज ही सुबह पटना पहुंचे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के नेतृत्व में बैठक हुई। बैठक में दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय, मंत्री मंगल पांडेय समेत कई दिग्गज नेता शामिल थे। बैठक में सीट शेयरिंग और प्रत्याशी पर चर्चा हुई है। आज ही बिहार बीजेपी के प्रमुख नेता दिल्ली पहुँच चुके हैं।

NDA -सीट शेयरिंग पर क्या है अपडेट

दिल्ली में नित्यानंद राय से मिलने के बाद NDA के नेता और लोजपा रामविलास प्रमुख चिराग पासवान ने साफ किया कि सीट बंटवारे को लेकर कोई संकट नहीं है। पीएम मोदी के रहते उन्हें कोई चिंता नहीं है। चिराग पासवान जल्द ही सीट शेयरिंग फार्मूला का आधिकारिक एलान किया जायेगा। उपेंद्र कुशवाहा, जीतन राम मांझी ने भी संकेत दिया है कि डील अब पूरा हो गया है। सीट बंटवारे की जानकारी जल्द ही सामने आ जाएगी। सूत्रों के मुताबिक अब NDA में सीट शेयरिंग फार्मूला पर सभी घटक दलों में सहमति हो चुकी है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *