Bihar elections 2025 : चुनाव से पहले बिहार के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी! 129 एजेंडों पर लगी मुहर

Nitish Cabinet Decision : DA Hike 3 percent

पटना : बिहार सरकार ने अपने आखिरी कैबिनेट मीटिंग में विधानसभा चुनाव और आगामी त्योहारी सीज़न से ठीक पहले राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में राज्य कर्मियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है।

बिहार सरकार के इस फैसले के बाद, राज्य के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसे चुनावी एजेंडा मन जा रहा है। नीतीश कैबिनेट ने कुल 129 एजेंडों पर मुहर लगाकर चुनाव को देखते हुए सभी को खुश करने की कोशिश किया है।

जाने, कर्मचारियों को कितने रुपये का होगा फायदा?

महंगाई भत्ते (DA) में हुई इस 3% की बढ़ोतरी का सीधा फायदा बिहार के सरकारी कर्मचारियों के मूल वेतन (Basic Salary) पर निर्भर करेगा। महंगाई भत्ते की गणना कर्मचारी के मूल वेतन (Basic Salary) पर की जाती है। चूंकि DA में 3% की बढ़ोतरी हुई है, इसलिए कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 3% हिस्सा उनकी मासिक सैलरी में जुड़ जाएगा। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू है, जिसका अर्थ है कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर, इन तीन महीनों का एरियर भी अक्टूबर के वेतन के साथ मिलेगा। एरियर की यह राशि कर्मचारियों के लिए दिवाली या छठ के बोनस की तरह होगी।
राज्य के 5 लाख से अधिक कर्मचारियों को लाभ

बिहार सरकार के इस फैसले से राज्य के 5 लाख से अधिक
सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि सरकार ने यह फैसला केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी के बाद लिया है। साथ ही इस कदम को चुनावी साल में राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों और उनके परिवारों को खुश करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *