बिहार चुनाव अपडेट : 10 अक्टूवर से नामांकन, अभी तक नहीं हुआ सीट शेयरिंग फार्मूला फाइनल

बिहार विधान सभा चुनाव 2025

पटना / दिल्ली :

बिहार विधान सभा चुनाव के लिए पहले चरण में ही चुनाव 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी । 10 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होने के दिन से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। इस बार पहले चरण के उम्मीदवारों को नामांकन के लिए केवल छह दिन मिलेंगे, क्योंकि 11 और 12 अक्टूबर को सरकारी अवकाश है। ऐसे में प्रत्याशियों को 13 से 17 अक्टूबर का ही वक्त मिलेगा।

आप और बसपा को छोड़कर अभी तक किसी विधानसभा में किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। एनडीए गठबंधन और महागठबन्धन दोनों में अभी तक सीट शेयरिंग फार्मूला फाइनल नहीं हुआ है। महागठबन्धन में कांग्रेस-लेफ्ट-मुकेश साहनी का पेंच फाँसा है, तो एनडीए गठबंधन में चिराग और जीतनराम मांझी जय सीटें लेने के चक्कर में लिस्ट अटका पड़ा है। पटना में आज नीतीश कुमार, लोजपा रामविलास की बैठक होने वाली है।


जानिए एनडीए गठबंधन में क्या चल रहा है :

बीजेपी : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में सीट बंटवारा अब अंतिम दौर में है। भाजपा ने 125 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली है। प्रदेश चुनाव समिति ने हर सीट के लिए तीन नाम तय किए हैं, जिसे अब केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा। वर्तमान 25 विधायकों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
इधर बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 11-12 अक्टूबर को दिल्ली में होगी। पीएम मोदी, अमित शाह, धर्मेन्द्र प्रधान सहित अन्य नेता शामिल होंगें। फाइनल उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद लिस्ट बीजेपी की लिस्ट जारी कर दी जाएगी।

जेडीयू : नीतीश कुमार आज पटना में बैठक करेंगें। नीतीश कुमार चुनाव और सीट शेयरिंग पर फाइनल मुहर सहित उम्मीदवार के नाम फाइनल करने को लेकर जेडीयू नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री आवास में नेताओं के साथ यह बैठक होगी। सुबह करीब 10 बजे से ये बैठक होनी है. संजय झा, ललन सिंह समेत अन्य नेता उपस्थित रहेगें। सीएम नीतीश कुमार 10 अक्टूबर से अपने चुनावी अभियान पर निकलेंगे।

लोजपा (रामविलास सीट) : लोजपा रामविलास की आज पटना में सुबह 10 बजे शुरू होगी बैठक। इस बैठक में पार्टी के सभी सांसद, नेता उपस्थित रहेंगे। चिराग पासवान के जीजा और सांसद अरुण भारती ने बैठक बुलाई है। अभी तक सीट शेयरिंग फार्मूला का फाइनल नहीं हो पाया है। सूत्रों के मुताबिक LJP(RV) की सहमति 24-26 सीटों पर बन सकती सहमति है। चिराग 40 सीटें चाहते हैं। जेडीयू की ऐसी कई सीटिंग सीटें हैं जिसे चिराग पासवान अपनी पार्टी के लिए चाहते हैं। महनार, मटिहानी, चकाई, इन सभी सीटों पर चिराग की नजर है। इसी बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान दिल्ली स्थित अपने आवास पर पहुंचे। दिल्ली में आज बीजेपी नेताओं से मुलाकात करेंगे।

जीतन राम मांझी : सीट शेयरिंग में मांझी की पार्टी हम 15 सीटें चाहती है।

महागठबंधन :

महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर घटक दलों के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। बीते बुधवार को भी पटना और दिल्ली में बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक आरजेडी ने महागठबंधन में सीएम कैंडिडेट के तौर पर तेजस्वी यादव और इसके अलावा तीन डिप्टी सीएम का फॉर्मूला रखा है। आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी से एक-एक डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

कांग्रेस : अशोक गहलोत, जयराम रमेश सहित कांग्रेस के नेता आज पटना में लालू यादव आउट तेजस्वी यादव से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में सीट शेयरिंग को लेकर बाते होंगी। आज पटना में NDA सरकार के कामकाज को लेकर 9 अक्टूबर को पटना में कांग्रेस पार्ट चार्जशीट जारी करेगी। महागठबंधन में सीट बंटवारे पर कांग्रेस ने बढ़ाया दवाब है। दिल्ली में हुई बैठक में संभावित सीटों में से 25 प्रत्याशियों के नाम किए तय कर दी है। हालाँकि नाम का एलन नहीं किया गया है।

लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान के लिए चुनौती है। चाचा पशुपति कुमार पारस ने चिराग की पार्टी के खिलाफ निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन करने का फैसला किया है। यानि जो काम 2020 में चिराग ने बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश को हराने और कमजोर करने का काम किया था।

प्रशांत किशोर- जनसुराज पार्टी : पटना में जनसुराज पार्टी आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करेगी।

बिहार में दो चरणों में चुनाव होंगे। 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

पहले फेज में इन 121 सीटों पर मतदान:
पहले चरण में गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर और बक्सर यानी 18 जिलों में वोटिंग होगी।

दूसरे फेज में इन 122 सीटों पर मतदान:
दूसरे फेज में पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया,कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद,अरवल, रोहतास, कैमूर यानी कुल 20 जिलों में मतदान होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *