बिहार चुनाव : बीजेपी की पहली लिस्ट जारी, 71 उम्मीदवार के नाम का एलान किया

Bihar BJP Candidate List 2025:

पटना : नीतीश कुमार की नाराजगी के बीच बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट जारी में 71 उम्मीदवार के नाम का एलान किया गया है। बीजेपी के एमएलसी संजय मयूख ने लिस्ट जारी होने की जानकारी मीडिया को दी। एनडीए में सीट बंटवारे के बाद बीजेपी को 101 सीट मिली है। पहले संकेत थे कि जॉइंट प्रेस कांफ्रेंस में इसका एलान होगा, लेकिन बीजेपी ने पहले एलान कर दिया है। विधान सभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव का टिकट कट गया है। इनकी सीट पटना साहिब से अब रत्नेश कुशवाहा को मौका दिया गया है।

इस सूची में कुल 9 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। बीजेपी की पहली उम्मीदवारों की सूची में सम्राट चौधरी के अलावा रामकृपाल यादव, संजीव चौरसिया, विजय सिन्हा, श्रेयसी सिंह और मंगल पांडे जैसे बड़े नाम शामिल हैं। सम्राट चौधरी को तारापुर से टिकट दिया गया है।
BJP 1st List for Bihar Election 2025

पार्टी ने इस बार पहली लिस्ट में कुल 9 महिलाओं को टिकट दिया है।

बीजेपी ने पहली सूची में पूर्व डेप्युटी सीएम रेणु देवी को बेतिया से टिकट दिया है. परिहार विधानसभा सीट से गायत्री देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. नरपतगंज से देवंती यादव को टिकट दिया गया है. किशनगंज से स्वीटी सिंह को टिकट दिया गया है. प्राणपुर विधानसभा सीट से निशा सिंह को उम्मीद्वार बनाया गया है. कोढ़ा रिजर्व सीट से कविता देवी को कैंडिडेट बनाया गया है. औराई सीट से रमा निषाद को टिकट दिया गया है. वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट दिया गया है. जमुई विधानसभा सीट से श्रेयसी सिंह को फिर से कैंडिडेट बनाया गया है.

इस तरह कुल पहली लिस्ट में कुल 9 महिला कैंडिडेट को टिकट दिया गया है. पार्टी ने राज्य के दिग्गज नेताओं सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि, राम नारायण मंडल, नितिन नबीन को टिकट दिया है. रेणु देवी राज्य की डेप्युटी सीएम रह चुकी हैं. वहीं श्रेयसी सिंह पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है. दानापुर से रामकृपाल यादव को टिकट दिया गया है, जो लोकसभा चुनाव हार चुके हैं और पिछली बार मीसा भारती से हारे थे. विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट भी कट गया है.पटना साहिब से विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से विधायक अरुण सिन्हा का टिकट काटकर पार्टी ने रत्नेश कुशवाहा और संजय गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. कुम्हरार सीट से मौजूदा विधायक अरुण सिन्हा का टिकट कटा है. उनकी जगह पार्टी ने संजय गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है. संजय गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा में सक्रिय थे, इसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश महामंत्री भी बनाया.कुम्हरार भाजपा की सबसे सेफ सीटों में से एक है. नंद किशोर यादव का टिकट कटना इस बात का साफ इशारा है कि कैसे बीजेपी बिहार में अपनी नई लीडरशिप तैयार करना चाहती है.

एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।

पहले चरण में 6 नवंबर को होगा मतदान

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

पहले चरण में शामिल जिले और सीटें

पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *