बिहार विधान सभा चुनाव : विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बैठक 7 अगस्त को दिल्ली में होगी

दिल्ली :

बिहार चुनाव को लेकर देश के विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बैठक दिल्ली में 7 अगस्त को होगी. इस बैठक में INDIA’ ब्लॉक के नेता उपस्थित रहेंगे.

विपक्षी गठबंधन के नेता इस बैठक में बिहार में नीतीश-बीजेपी गठबंधन को सत्ता से दूर करने के मुद्दे पर बात करेंगे. राहुल गाँधी, सोनियां गाँधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव से लेकर अन्य नेता इस बैठक में भाग लेंगे.

विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की बैठक कांग्रेस ने अक्टूबर-नवंबर में संभावित बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एक अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक 7 अगस्त को दिल्ली में होनी है, जिसमें विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ के तमाम नेताओं को बुलाया गया है. फारूक अब्दुल्ला खुद भी इस बैठक में शामिल होंगे. इस बैठक में सीट बँटवारे को लेकर भी मंथन किया जायेगा.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *