बिहार विधानसभा चुनाव 2025 रिजल्ट : फैसले का दिन, मतगणना 8 बजे से शुरू होगी

bihar assembly election-2025: counting

पटना : विशेष संवावदाता

Bihar assembly election 2025 : Election Result: The Election Commission of India will start counting of votes for the 243-member Assembly at 8 am. While most exit polls have favoured the ruling NDA as the clear winner, the Opposition Mahagathbandhan remains confident of defying the projections.

बिहार का मुख्यमंत्री आगे नीतीश कुमार होंगे व तेजश्वी यादव , इसका फैसला अब होने ही वाला है। आज सुबह काउंटिंग शुरू होने के 2 घंटे के बाद रुझान सामने आने लगेंगे।

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव का परिणाम अब आने वाले ही है। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और शाम तक नतीजा भी क्लियर हो जाएगा कि किसके खाते में कितनी सीटें जा रही हैं। बिहार की 243 सीटों के नतीजे आज आ रहे हैं। सबसे पहले सर्विस वोटों (पोस्टल बैलेट) की गिनती होगी। इसके बाद 8.30 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू होगी। जैसे ही गिनती शुरू होगी उसके करीब दो घंटे के भीतर रुझान भी आने लगेंगे। हालांकि धीरे-धीरे तस्वीर साफ होगी।

चुनाव आयोग ने बिहार के सभी 38 जिलों में मतगणना की तैयारी पूरी कर ली है। मतगणना के दिन स्ट्रॉन्ग रूम को अभ्यर्थियों / निर्वाचन अभिकर्ताओं एवं केंद्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए खोला जाएगा। इसके बाद मतगणना का कार्य शुरू होगा. राज्य में 46 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने 243 सीटों के लिए मतगणना प्रेक्षक तैनात किए गए हैं।

ईवीएम की वोटिंग की गिनती के लिए हर मतगणना हॉल में 14+1 टेबल की व्यवस्था की गई है। 14 टेबल पर ईवीएम की गिनती होगी. एक टेबल सहायक निर्वाची पदाधिकारी संचालित करेंगे। हर टेबल पर एक मतगणना सुपरवाइजर, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो प्रेक्षक की तैनाती की जाएगी। मतगणना का आधिकारिक परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट बिहार के निर्वाचन आयोग की साइट पर देखा जा सकेगा.

राज्य के सभी मतदान केंद्रों के समीप स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा सख्त रखी गई है। सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। सभी जिलों के निर्वाचन पदाधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवम्बर को 122 सीटों के लिए मतदान हुआ था। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण में 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। पहले चरण में 65. 08 प्रतिशत और दूसरे चरण में 67 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार 8 फीसदी ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है।

बिहार विधानसभा चुनाव में कुल मतदान प्रतिशत 66.91% रहा, जो 1951 के बाद का सबसे अधिक है. बिहार चुनाव 2020 के 57.29% से 9.62% अधिक है.

बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.6% रहा, जबकि पुरुषों का 62.8%, और पहली बार महिलाओं ने पुरुषों से अधिक संख्या में वोट डाले.

बिहार इलेक्शन में एनडीए और महागगठबंधन में टक्कर है. एनडीए (बीजेपी और जेडीयू के नेतृत्व में) में जदयू और भाजपा को 101-101 सीटें आवंटित की गईं.

विपक्षी महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई-एमएल) तेजस्वी यादव के नेतृत्व में है, जो नीतीश कुमार के 20 साल के शासन को चुनौती दे रहा है.
चुनाव आयोग के अनुसार, बिहार में कुल 7,45,26,858 मतदाता सूचीबद्ध हैं.

7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव परिणाम भी आएंगे

11 नवंबर को 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। इनमें जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम-ओडिशा शामिल हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *