शार्प वे न्यूज नेटवर्क
भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आज, 21 सितंबर 2025, एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।
यह मैच दोनों टीमों के लिए खास है ,क्योंकि पिछले मैच में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, उस जीत को आगे जारी रखना चाहेगा जबकि पाकिस्तान अपनी पिछली हार का बदला लेने के लिए एक मजबूत वापसी करना चाहेगा।
फिलहाल भारतीय टीम अपने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार फॉर्म में है। टीम ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते हैं,। भारतीय टीम की स्पिन तिकड़ी, जिसमें कुलदीप यादव और अक्षर पटेल शामिल हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को बुरी तरह परेशान किया था। दूसरी तरफ पाकिस्तान टीम पिछली हार के बाद थोड़ा दबाव में है। हालांकि, उन्होंने UAE और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई। कप्तान आगा सलमान की अगुवाई में पाकिस्तानी टीम को अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने की जरूरत है।
महामुकाबले का मुख्य आकर्षण:
गेंदबाजी : भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या जैसे तेज गेंदबाज और कुलदीप-अक्षर की स्पिन जोड़ी तो वहीं, पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी।
बल्लेबाजों : भारत के लिए अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव सहित अन्य बल्लेबाज तो पाकिस्तान के खासकर मध्य क्रम बल्लेबाज।
इसके अलावा भारत पाक के बीच हुए पहले मैच में मुकाबले के बाद “नो-हैंडशेक” विवाद ने काफी सुर्खियां बटोरी। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच के बाद पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं मिलाया था, जिसके बाद काफी बवाल हुआ। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान भारत को हराकर पिछली हार का बदला ले पाता है, या फिर भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला जारी रखेगी।
मैच का प्रसारण:
दिनांक: 21 सितंबर 2025
समय: शाम 8:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
सीधा प्रसारण: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप पर, डीडी स्पोर्ट्स।

