पटना : वरिष्ठ संवावदाता
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना पुलिस ने मोकामा से जदयू उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया है। मामले में चुनाव आयोग ने SDO और SP समेत कई अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अनंत सिंह को आज पटना कोर्ट में पेश किया जायेगा। मोकामा विधान सभा में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह का मुकाबला दूसरे बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी राजद उम्मीदवार वीणा देवी का सीधा मुकाबला है। अनंत कि गिरफ़्तारी के बाद अब उनके समर्थक चुनाव प्रचार का कमान संभाल रहे हैं। चुनाव के पहले अनंत सिंह, नीतीश सरकार ने जेल से जमानत पर बाहर निकाला था। मोकामा में पहले फेज में चुनाव होना है।
अनंत सिंह को पुलिस ने पटना जिले के बाढ़ इलाके में स्थित कारगिल मार्केट से उनके दो करीबी सहयोगीसमेत हिरासत में लिए गए। पटना के एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पहले दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें बाहुबली नेता 75 वर्षीय दुलारचंद यादव की मौत हो थी। शुरूआती जांच में यह पाया गया कि घटना के समय अनंत सिंह मौके पर मौजूद थे, इसलिए उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया है। इस मामले की अब सी आई डी जाँच होगी।
चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार क दौरान दुलारचंद यादव की हत्या और प्रत्याशियों द्वारा नियम का उलंघन करने के आरोप में बाढ़ और मोकामा के तीन टॉप ऑफिसर को हटा दिया है। उनकी जगह में दूसरे का पोस्टिंग की गयी है। बाढ़ के एसडीओ चंदन कुमार को हटाकर आईएएस आशीष कुमार को जिम्मेदारी दी गई। कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया और कुछ को निलंबित कर दिया गया। पटना ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग का भी ट्रांसफर कर दिया गया। चुनाव आयोग ने बिहार के डीजीपी से इस पूरी घटना की डिटेल रिपोर्ट मांगी है। इस ममले पर दोनों पक्ष (जन सूरज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी और अनंत सिंह) की तरफ से एफ आई आर दर्ज कि गए है। अपनी गिरफ्तारी से पहले अनंत सिंह ने अपने विरोधी पीयूष प्रियदर्शी और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उनका कहना है कि यह राजनीतिक साजिश है।
बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर 2025 को है। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

