शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क :
बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया में कहा कि लालू एंड कंपनी ने बिहार को लूटा और अब राहुल -तेजस्वी संरक्षक बने हुए हैं।
उन्होंने कहा कि राजद के संरक्षक कांग्रेस है,यही कारण है की बिहार में कांग्रेस की जमीन ही खिसक गयी। अब गांधी फॅमिली लाचार और बेबस हैं। बिहार में कांग्रेस लालू यादव के रहमोकरम पर है। आज अमित शाह फारबिसगंज में कोशी, पूर्णिया और भागलपुर क्षेत्र के मंडल स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे थे।
यह कार्यक्रम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में आयोजित किया गया था, जिसमें उन्होंने सहरसा, पूर्णिया और भागलपुर डिविजन के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और उन्हें चुनाव के लिए मार्गदर्शन दिया। इससे पहले भी, सितंबर 2023 में, उन्होंने अररिया के जोगबनी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट पर एलपीएआई (LPAI) की आवासीय इमारतों का उद्घाटन किया था।

