यूपी चुनाव: प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है: अमित शाह

Amit Shah

मथुरा /ग्रेटर नॉएडा : विशेष संवाददाता

मथुरा जिले की विधानसभाओं के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में अमित शाह ने कहा कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देख मैं विश्वास से कह सकता हूँ 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। अमित शाह ने अखिलेश और मायावती पर निशान साधा और कहा कि माफिया अगर किसी वर्ग विशेष से है, तो उसके खिलाफ तो कभी कार्रवाई ही नहीं हुई। लेकिन आज देखिये आजम खान जेल में हैं, अतीक अहमद जेल में है, मुख्तार अंसारी जेल में है और मुकदमे इतने हैं कि पूरी नोटबुक भी लिखते लिखते समाप्त हो जाये।ये लोग खुलेआम शोषण करते थे, जमीनें कब्जाते थे, फिरौती उगाहते थे, उनकी गैंग चलती थी। लेकिन आज भाजपा के शासन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के लॉ एंड आर्डर को परफेक्ट करके रख दिया है।

कल ही पद्म पुरस्कार घोषित हुए, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री हमारे नेता कल्याण सिंह जी को पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का काम श्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया है कल्याण जी ने उत्तर प्रदेश में पहली बार माफियामुक्त सुशासन की शुरुआत की थी। मैंने किसी व्यक्ति को पहली बार हंसते-हंसते त्यागपत्र देते हुए उस जमाने में देखा था, कि अगर राम मंदिर बनता है तो 100 बार मुख्यमंत्री की कुर्सी उस पर कुर्बान है।

पहले यहां बुआ भतीजे की सरकारें चली, सबको मालूम है कि माफियाराज चलता था और माफियाराज इस प्रकार से चलता था कि कोई यहां निवेश करने की हिम्मत भी नहीं करता था। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष भाजपा की सरकार चली, भाई अखिलेश भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं कर सकते है, हमने पारदर्शिता से सरकार चलाई है। ये चुनाव कोई विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री तय करने का नहीं है। ये चुनाव अगले 20 साल में उत्तर प्रदेश किस दिशा में जाएगा, इसका भाग्य तय करने का चुनाव है।जो लोग अपनी पार्टी को लोकतांत्रिक तरीके से नहीं चला सकते, वो उत्तर प्रदेश को क्या लोकतांत्रिक तरीके से चलाएंगे।सपा-बसपा की 20 साल चली सरकारों ने उत्तर प्रदेश को बहुत बड़े गड्ढे में डाल दिया। जातिवाद, परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार ये चार नासूरों ने उत्तर प्रदेश का खून पीने का कार्य किया।उत्तर प्रदेश में बदलाव आपको भी महसूस होता होगा, उत्तर प्रदेश आगे बढ़ रहा है, युवा आगे बढ़ रहा है, कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत हो रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर आगे बढ़ रहा है, किसानों के सारे मामले धीरे धीरे समाप्त किये जा रहे हैं।
परंतु अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है।

मथुरा के बाद दादरी और ग्रेटर नॉएडा में वोटरों से मिलकर अमित शाह ने कहा कि आपका वोट कीमती है उसे बेकार नहीं होने दें। बीजेपी की सरकार को कंटिन्यू करने के लिए वोट करें. 2022 के उत्तर प्रदेश चुनाव में मैं फिर से एक बार कहने आया हूं कि पांच वर्ष में भाजपा सरकार ने बहुत कुछ किया है।बदलाव आपको भी महसूस हो रहा है, उत्तर प्रदेश बदल रहा है, युवा आगे बढ़ रहा है।कानून व्यवस्था मजबूत हो रही है, इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ रहा है।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *