Alert/Events : गुरुवार 19 अगस्त, 2021 की प्रमुख खबरें

News Alert/Events Today 19th August 2021

#News Alert/Events : गुरुवार 19 अगस्त, 2021 की प्रमुख खबरें

1. उत्तर प्रदेश : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टोक्यो ओलम्पिक में भाग लेने व मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को लखनऊ में सम्मानित करेंगे. ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा को दो करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. रजत पदक विजेता को डेढ़ करोड़ रुपये मिलेंगे. वहीं, कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा (दोपहर 3 बजे).

2. दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज 5.0 को लॉन्च करेंगे (दोपहर 12 बजे).

3. बंगाल : कलकत्ता उच्च न्यायालय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा मामले पर फैसला सुनाएगा (सुबह 11 बजे).

4. विदेश मंत्री एस जय शंकर आज संयुक्त राष्ट्र संघ की बैठक में अफगानिस्तान पर भारत का पक्ष रखेंगे (रात्रि 10.20 बजे).

5. केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का भिवाड़ी से जयपुर तक, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह का बिहार के गया से और ज्योतिराजे सिंधिया का इंदौर से जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी (सुबह 9 बजे से).

6. ओडिशा : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैश्नव भुवनेश्वर में प्रेस कांफ्रेंस करेंगे (दोपहर 2 बजे).

7. उत्तर प्रदेश चुनाव : प्रदेश कांग्रेस आज पूरे उत्तर प्रदेश में जय भारत महा संपर्क अभियान शुरू करेगी.

8. उत्तर प्रदेश विधान सभा मॉनसून सत्र : बजट पर आज चर्चा होगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बजट पर बोलेंगे (सुबह 11 बजे).

9. #IMD Forecast : मौसम विभाग ने उत्तर भारत में मॉनसून के फिर से शुरू होने की भविष्यवाणी की है.

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *