महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे में निधन

Ajit Pawar, Maharashtra deputy CM, dies in Baramati plane crash

मुंबई : शार्प वे नेटवर्क

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar passes away in a charter plane crash in Baramati.Ajit Pawar, Deputy CM of Maharashtra, was onboard along with 2 more personnel (1 PSO and 1 attendant) and 2 crew (PIC+FO) members in the charter plane.

महाराष्ट्र से बड़ी और दुखद खबर है। राज्य के बारामती में प्लेन क्रैश में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम NCP प्रमुख अजित पवार की दुखद मौत हो गयी है। डीजीसीए ने बताया कि अजित पवार का देहांत हो गया है। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। विमान में डिप्टी सीएम सवार थे। जो कि लैंडिंग के वक्त दुर्घटना के शिकार हो गए। \
बारामती जाते हुए रास्ते में अचानक प्लेन में खराबी आई और इसकी क्रैश लैंडिंग हुई. इसके बाद प्लेन में तुरंत आग लग गई.

अजित पवार जिला परिषद चुनाव के सिलसिले में बारामती जा रहे थे। एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हो हुआ है। डीजीसीए (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में डिप्टी सीएम अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) सदस्यों के साथ विमान में सवार थे। विमान में सवार कोई भी व्यक्ति इस दुर्घटना में जीवित नहीं बचा है।

महाराष्ट्र सरकार ने इस हादसे पर पहला बयान दिया.और कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती विमान हादसे की जानकारी और अपडेट लिया है।

जानिए जेट विमान कौन सा था , जिसका दुर्घटना हुई

लीयरजेट 45 एक आधुनिक बिजनेस जेट विमान है, जिसका उपयोग आमतौर पर वीआईपी, कॉर्पोरेट अधिकारियों और विशेष चार्टर उड़ानों के लिए किया जाता है. इसे कनाडा की एयरोस्पेस कंपनी बॉम्बार्डियर ने विकसित किया था. यह विमान आरामदायक केबिन के लिए जाना जाता है, जिसमें आम तौर पर लगभग 8 यात्री सुविधाजनक तरीके से बैठ सकते हैं. लंबी दूरी की उड़ान भरने में सक्षम यह जेट बिना बार-बार ईंधन भरे महत्वपूर्ण रूट पूरे कर सकता है, जिससे समय की बचत होती है.

कैसा रहा अजित पवार का सफर

अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला। 1982 में अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड में चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1991 में वे पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए। वे पहली बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की। नवंबर 2019 में उन्होंने एनसीपी के एक धड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *