UP MLC Election Result : विधान परिषद चुनाव में भी 36 में से 33 सीट जीतकर भाजपा ने बिखेरा जलवा, समाजवादी पार्टी गायब

Again BJP wave in UP MLC Election Result 2022

लखनऊ : विक्रम राव

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की लहर कायम है. विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में आने वाली भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी परचम लहराया है. भाजपा ने 36 में से 33 सीट पर कब्जा जमाया है।, जबकि 2 सीट निर्दलीय को गया है और एक सीट राजा भैया की पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को जीत मिली है. प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी खाली हाथ रह गई.

बता दें कि उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 36 सीटों में से 27 सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ था. बदायूं, हरदोई, खीरी, मिर्जापुर-सोनभद्र, बांदा-हमीरपुर, अलीगढ़, बुलंदशहर और मथुरा-एटा-मैनपुरी जैसे आठ स्थानीय प्राधिकरणों के निर्वाचन क्षेत्रों से नौ एमएलसी निर्विरोध चुने गए हैं. जिसमें मथुरा-एटा-मैनपुरी स्थानीय प्राधिकरण के निर्वाचन क्षेत्र से दो एमएलसी, जबकि बाकी निर्वाचन क्षेत्रों से एक-एक एमएलसी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं.

उत्तर प्रदेश में एमएलसी चुनाव 2022 में जीतनेवाले प्रत्याशी हैं –

गोरखपुर से भाजपा के प्रत्याशी सीपी चंद

गाजीपुर से भाजपा के प्रत्याशी विशाल सिंह चंचल

मुरादाबाद से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सैनी

मेरठ से भाजपा के प्रत्याशी धर्मेन्द्र भारद्वाज

सीतापुर से भाजपा के प्रत्याशी पवन सिंह चौहान

लखनऊ-उन्नाव से भाजपा के प्रत्याशी रामचंद्र प्रधान

बाराबंकी से भाजपा के अंगद कुमार सिंह

आगरा-फिरोजाबाद से भाजपा के विजय शिवहरे

बलिया से भाजपा के रविशंकर सिंह पप्पू

प्रयागराज से भाजपा के डा. केपी श्रीवास्तव

जौनपुर से भाजपा के बृजेश सिंह प्रिंशू

देवरिया-कुशीनगर से भाजपा के रतनपाल सिंह

बहराइच-श्रावस्ती से भाजपा की प्रज्ञा त्रिपाठी

रायबरेली से भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह

सुल्तानपुर से भाजपा के प्रत्याशी शैलेन्द्र प्रताप सिंह

बस्ती से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष यदुवंश

फर्रुखाबाद से भाजपा के प्रत्याशी प्रांशुदत्त द्विवेदी

झांसी से भाजपा की प्रत्याशी रमा निरंजन

गोंडा से भाजपा के प्रत्याशी अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू

अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी हरिओम पाण्डेय

फतेहपुर से भाजपा प्रत्याशी अविनाश सिंह चौहान

बरेली से भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह चुनाव

सहारनपुर से भाजपा की प्रत्याशी वंदना मुदित वर्मा

शाहजहांपुर-पीलीभीत से भाजपा के डा. सुधीर गुप्ता

प्रतापगढ़ से जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अक्षय प्रताप सिंह

आजमगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशू

वाराणसी से निर्दलीय प्रत्याशी अन्नपूर्णा सिंह

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *