न्यूज डेस्क :
WhatsApp, FB, Instagram Down: दुनिया भर में सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गया है. इसकी वजह से पिछले काफी समय से लोग व्हाट्सएप पर मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. यूजर्स को इसके इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी लगातार लोग ट्विटर के जरिए शिकायत कर रहे हैं.
बता दें कि दुनिया भर में काफी संख्या में लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं. अब फेसबुक वेबसाइट पर एक संदेश लिखा हुआ आ रहा है- “सॉरी, कुछ गड़बड़ है, हम इस पर काम कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द इसे दुरुस्त कर लेंगे.”
व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम ने कहा : समाधान जल्द होगा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के डाउन होने पर व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक ने ट्विटर के जरिए कहा- हमें पता है कि यूजर्स को इसके इस्तेमाल करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा है. हम इसके ठीक करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द हम इसको लेकर अपडेट करेंगे.
आपको बता दें कि इन तीनों ही प्लेटफॉर्म्स का स्वामित्व फेसबुक के पास है और फौरन मैसेज भेजने या फिर फोटो शेयर करने और सोशल नेटवर्किंग के मामले में इनका भारत के मार्केट में पूरी तरह से वर्चस्व है. फिलहाल भारत में फेसबुक के 41 करोड़ यूजर्स हैं जबकि व्हाट्सएप का इस्तेमाल 53 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. भारत में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करीब 21 करोड़ से ज्यादा लोग करते हैं. ऐसे में लोग इन तीनों के डाउन होने से काफी परेशान रहे हैं.


Thanks for this insightful information. It really helped me understand the topic better. Nice!