शार्प वे मीडिया नेटवर्क
New EPFO Rules:Dr. Mansukh Mandaviya, Union Minister for Labour & Employment and Youth Affairs & Sports, chaired the 240th meeting of the Central Board of Trustees (CBT), Employees’ Provident Fund (EPF) in New Delhi today.CBT approves Systematic Withdrawal Plan (SWP) for EPF members, enabling periodic payouts of retirement savings.The Board approves major relaxation in EPF withdrawal: Minimum PF balance requirement reduced from 25% to 10% and waiting period for final withdrawal from 12 months to 2 months.
काम की बातें : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO)की बैठक में एक बड़ा फैसला हुआ है। इस फैसले के तहत अब PF खाते में सिर्फ 10% पैसा रखना जरूरी होगा। अब नए नियम के तहत कर्मचारी अपने PF खाते में जमा कुल राशि में से 90% तक रकम निकाल सकते हैं। अब कर्मचारियों को अपने PF खाते में पहले की तरह 25% नहीं, बल्कि सिर्फ 10% रकम रखना जरूरी होगा। यानी जरूरत पड़ने पर कर्मचारी अपने पात्र PF बैलेंस का 90% तक पैसा निकाल सकेंगे।
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) ने आज हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नए नियम का मकसद कर्मचारियों को जरूरत के समय अपने PF के पैसे तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना है। आपको बता दें कि इससे पहले कर्मचारियों को PF खाते से जरूरत के समय पैसे निकालने पर खाते में कम से कम 25% रकम रखना जरूरी था। अब इस सीमा को घटाकर 10% करने का फैसला लिया गया है। हालांकि ये रकम निकालने के पीछे कुछ शर्तें होंगी, जिनका पालन कर्मचारियों को करना होगा. ये शर्तें इस प्रकार हैं।
#काम की बातें : EPFO ने नौकरी छूटने के बाद PF का पूरा पैसा निकालने के लिए अवधि को 12 महीने से घटाकर 2 महीने कर दिया है।
अब पेंशन यानी EPS की रकम निकालने के लिए 36 महीने का इंतजार करना होगा। ये फैसला 55 साल तक की उम्र वाले PF सदस्यों के लिए किया गया है। उन्हें अपने खाते में मिनिमम बैलेंस कम से कम 10% रखना होगा। आंशिक निकासी से पहले कारण और पात्रता जरूरी होगी।
55 साल के बाद रिटायरमेंट पर निर्धारित शर्तें पूरी होने पर कर्मचारी अपने PF का पूरा पैसा निकाल सकते हैं। EPFO की इस बैठक में लिए गए फैसलों में रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए अलग से नियम और शर्तें होंगी। इस बैठक में EPFO ने रिटायर होने वाले कर्मचारियों के लिए Systematic Withdrawal Plan (SWP) को भी मंजूरी दी है। जिसके तहत कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद अपना पूरा PF का पैसा एक साथ निकालने के बजाय हर महीने, तीन महीने या छह महीने में किस्तों के रूप में ले सकेंगे।
इस फैसले के बाद फायदा ये होगा कि खाते में बची हुई रकम पर ब्याज मिलता रहेगा और रिटायरमेंट के बाद नियमित आमदनी का एक जरिया भी बना रहेगा. अगर इस दौरान कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसका नॉमिनी या परिवार का पात्र सदस्य बची हुई रकम निकाल सकता है या किस्तों में भुगतान जारी रख सकता है। EPFO के मुताबिक, शुरुआती चरण में 55 साल से उससे ज्यादा उम्र के करीब 6.32 लाख ऐसे सदस्यों को इस सुविधा का फायदा मिल सकता है, जिनके PF खाते में 5 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं।






