केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की मुलाकात, बिहार में दूरसंचार विकास पर चर्चा

CM Samrat Choudhary Meets Jyotiraditya Scindia in patna.

पटना : शार्प वे न्यूज़ नेटवर्क

CM Samrat Choudhary Meets Jyotiraditya Scindia in patna.

केन्द्रीय संचार तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज पटना में लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने बिहार में दूरसंचार क्षेत्र के विकास और आधुनिक संचार सुविधाओं के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के बीच बिहार में दूरसंचार (टेलीकम्युनिकेशन) क्षेत्र के विकास, आधुनिक संचार सुविधाओं के विस्तार तथा इस क्षेत्र में राज्य की संभावनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही बिहार में दूरसंचार अवसंरचना को और सुदृढ़ बनाने तथा संचार सेवाओं के विस्तार के माध्यम से विकास की नई संभावनाओं को गति देने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श हुआ।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस मुलाकात के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी भी मौजूद थे।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *