टी20 महिला एशिया कप 2026 : टीम इंडिया की स्मृति मंधाना बनीं महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज

खेल डेस्क : भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने और शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई है। उन्होंने यह कमाल आज महिला एशिया कप-2026 में हांगकांग के खिलाफ किया है।

Smriti Mandhana Indian cricketer made record in ODI. Smriti Mandhana became the highest-ever scorer in women’s internationals, going past Mithali Raj with her 124-run innings against Hong Kong, China in the Asia Cup on Thursday. She also broke other records on the way, becoming only the second India women’s player to get 2 centuries in the T20I format as India posted 193/5.

https://x.com/BCCIWomen/status/2095548255707009196

ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और मिथाली राज का रिकॉर्ड धराशाई

#Women’s Asia Cup 2026:

Women's Asia Cup 2026
Women’s Asia Cup 2026

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने और रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम हांगकांग के खिलाफ मुकाबला खेल रही है, जिसमें मंधाना ने 18वां शतक लगाया। इसके साथ उन्होंने भारत की पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिथाली राज के सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है । ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 17 शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था, जिसे आज स्मृति मंधाना ने तोड़ दिया है।

मंधाना ने 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रनों की पारी खेली। यह टी20 महिला एशिया कप का सबसे बड़ा निजी स्कोर रहा. इसके साथ उन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 18वां शतक पूरा किया. बाकी उन्होंने मिथाली राज का रिकॉर्ड धराशाई करते हुए 10869 रन का आंकड़ा छू लिया। इससे पहले मिथाली 10868 रन के साथ महिला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। मंधाना के नाम अब 18 अंतरराष्ट्रीय शतक हो गए हैं। वह इस सूची में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट से आगे निकल गई हैं। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग और दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज एल वोल्वार्ड्ट 17-17 शतकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज 15 शतकों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स तथा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट 14-14 शतकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं।

भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 सितंबर को @8PM

इस बार 17 दिन चलने वाले महिला एशिया कप क्रिकेट 2026 , दुबई में हो रही है। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी हिस्सा ले रही है। अब भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 5 सितंबर को रात 8 बजे खेले जायेंगे .
पहला सेमीफाइनल 10 और दूसरा 11 सितंबर को खेला जाएगा। महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। 17 दिन चलने वाले महिला एशिया कप में 15 मुकाबले खेले जाएंगे।
महिला एशिया कप 2026 में इस बार कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई, थाईलैंड, हांगकांग और इंडोनेशिया शामिल है। इन टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में हांगकांग, भारत, पाकिस्तान और थाईलैंड है। जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश के साथ श्रीलंका, यूएई, इंडोनेशिया और श्रीलंका को जगह मिली है।

जानिए कब और कहां देखें महिला एशिया कप के लाइव मैच ?

महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखे जा सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *