The Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust is set to consider a final CEO shortlist at its September 2 meeting in Ayodhya.
अयोध्या : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कि 2 सितंबर को बैठक होने वाली है। इस बैठक में अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का एलान हो जायेगा । पहली बार राम मंदिर ट्रस्ट को CEO मिलने जा रहा है। आपको बता दें कि चढ़ावा चोरी के मामले तथा राम मंदिर ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे के बाद दो अहम पद खाली हैं। इसके अलावा, हाल में ट्रस्ट के सदस्य विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र के निधन के बाद सदस्य का एक पद भी रिक्त है।

राम मंदिर के CEO के लिए 3 नाम हुए शॉर्टलिस्ट
अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO के नाम का एलान 2 सितंबरको हेने वाला है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले पूर्णकालिक सीईओ के चयन की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई है। सर्च कमेटी ने तीन नामों का पैनल ट्रस्ट को सौंप दिया है। कुल 5585 आवेदन आए थे, जिनमें कई चरणों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद तीन उम्मीदवार चुने गए। अंतिम फैसला दो सितंबर की बैठक में होगा। यह बैठक दोपहर दो बजे शुरू होने की संभावना है।
इसके पहले राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन के लिए गठित समिति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को तीन लोगों की सूची सौंप दी है। राम मंदिर परिसर में हुई बैठक के बाद सर्च कमेटी को लीड कर रहे रिटायर्ड जस्टिस प्रमोद कोहली ने ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी महाराज को अपनी रिपोर्ट सौंपी है । ट्रस्ट द्वारा अंतिम एक नाम पर फैसला लिए जाने के बाद 2 सितंबर की बैठक में ट्रस्ट के पहले सीईओ के नाम की घोषणा हो सकती है।
बता दें कि इसी साल 6 जुलाई को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या में राम मंदिर के दिन-प्रतिदिन के कामकाज की देखरेख के लिए एक मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने का निर्णय लिया था। ट्रस्ट ने स्वीकार किया था कि चढ़ावे की चोरी से उसकी छवि को नुकसान पहुंचा है। भक्तों का विश्वास बहाल करने के संकल्प के साथ ट्रस्ट ने सीईओ के चयन के लिए तीन सदस्यीय खोज समिति का गठन किया था। इसमें सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विष्णुकांत चतुर्वेदी और श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष सुरेश हवारे शामिल हैं।
लखनऊ : विशेष संवाददाता

