बिहार : बांकीपुर विधान सभा सीट उपचुनाव, 30 जुलाई को वोटिंग : दांव पर लगी है नितिन नबीन की प्रतिष्ठा

Bankipur assembly by-election

पटना : किशोर के सिंह

Bankipur assembly by-election: The Bankipur constituency became vacant due to the resignation of BJP President Nitin Nabin.The bye-election for the Bankipur Legislative Assembly seat (Constituency No. 182) in Bihar is scheduled for July 30, 2026, with vote counting on August 3, 2026. The seat became vacant after the resignation of sitting MLA and BJP leader Nitin Nabin following his election to the Rajya Sabha.


बिहार के पटना स्थित बांकीपुर विधान सभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में बीजेपी और जनसुराज के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। यहाँ पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। बदले माहौल में प्रशांत किशोर ने इस सीट को जीत लिया तो समझो बिहार बीजेपी और नितिन नबीन के लिए सेट बेक होगा। ये सीट हॉट सीट है। जहाँ बीजेपी और प्रशांत किशोर ने जीत के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। खुद नबीन पटना में कैंप किये हुए हैं। यहाँ पर वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित विधानमंडल दल की बैठक में भाग लिया और क्षेत्र में वोटरों से मिल रहे हैं। भले ही ये सीट नितिन नबीन को विरासत में मिली हो लेकिन अपनी मेहनत से वे भी लगातार विधायक रहे हैं। लेकिन इस बार उपचुनाव में क्षेत्र के वोटरों की शिकायत है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे क्षेत्र की जनता से दुरी बना रहे हैं। नाराजगी बीजेपी के लिए परेशानी का कारण बना है। इसी के कारण संसद सत्र और दिल्ली में जंतर मंतर पर चले कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पटना में बांकीपुर सीट को जीतने के लिए कैंप किये हुए हैं।

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए आगामी 30 जुलाई को वोटिंग होनी है। आरजेडी ने इस सीट पर रेखा गुप्ता को, और बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को टिकट दिया है। ये सीट नितिन नबीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ख़ाली हुई थी। मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट के साथ ही बांकीपुर सीट पर 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती 3 अगस्त को होगी।

बीजेपी का गढ़ रही इस सीट पर हो रहे उप चुनाव में प्रशांत किशोर की एंट्री ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है , जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर इस सीट से अपनी चुनावी राजनीति की शुरुआत कर रहे हैं।बीते विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी ने 238 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें पार्टी को 3.4 फ़ीसदी वोट मिले थे। पहले बीजेपी ने बांकीपुर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के क़रीबी अभिषेक कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने नामांकन भी कर दिया था लेकिन विवादों के बीच 10 जुलाई को अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।

जानिए बांकीपुर बिधान सभा सीट के बारे में

पटना ज़िले की 14 विधानसभा सीटों में से एक, बांकीपुर महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। पटना के कदमकुआं, राजेन्द्र नगर, गर्दनीबाग़, सचिवालय, बोरिंग रोड, मीठापुर, गांधी मैदान सहित कई महत्वपूर्ण मोहल्ले इस विधानसभा क्षेत्र में आते हैं। कायस्थ बहुल मानी जाने वाली इस सीट में कुल मतदाता 3,79,402 हैं। इस सीट से नितिन नबीन के पिता स्वर्गीय नवीन किशोर सिंह लगातार विधायक रहे थे। उनके मौत के बाद बेटे नितिन नबीन विरासत संभल रहे हैं। ये सीट नितिन नबीन के बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद ख़ाली हुई थी। वर्ष 1995 से इस सीट पर बीजेपी जीतती रही है। उस वक़्त ये सीट पटना पश्चिम कहलाती थी। साल 2008 में परिसीमन के बाद ये सीट बांकीपुर के नाम से जाने लगी है । 1995 में यहां से नितिन नबीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा ने जीत हासिल की थी। साल 2005 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नवीन किशोर सिन्हा का निधन हो गया था. जिसके बाद नितिन नबीन ने अपनी राजनीतिक पारी बांकीपुर से शुरू की थी। अप्रैल 2006 में हुए चुनाव में नितिन नबीन को बांकीपुर में हुई कुल वोटिंग का 80 फ़ीसदी से ज़्यादा वोट मिला था। साल 2006 से 2025 तक नितिन नबीन ही इस सीट से जीतते रहे। साल 2025 में उनको 63 फ़ीसदी वोट मिले थे और उन्होंने आरजेडी की रेखा गुप्ता को 51 हज़ार से ज़्यादा वोट से शिकस्त दी थी। पटना पश्चिम (अब बांकीपुर) से 1962 में कृष्ण वल्लभ सहाय और 1967 में महामाया प्रसाद सिन्हा जीते थे. ये दोनों ही पटना पश्चिम से विधायक बनने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री बने। बांकीपुर (पटना) शहरी सीट है। इस सीट से पांच बार विधायक रहे नितिन नबीन, बिहार सरकार में पथ निर्माण और नगर विकास मंत्री रहे। जो अब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *