राष्ट्रमंडल खेलों का 23 जुलाई से ग्लास्गो(ब्रिटेन) में आयोजन: 191 सदस्यीय भारतीय दल को मंजूरी

Glasgow 2026

दिल्ली : विशेष संवाददाता

Glasgow 2026 Commonwealth Games : The Glasgow 2026 Commonwealth Games will take place from July 23 to August 2, 2026. Featuring roughly 3,000 athletes from 74 nations, the 11-day event will focus on a compact, sustainable model utilizing just four primary venues within the city: Scotstoun Stadium, the Scottish Event Campus (SEC), the Glasgow International Arena, and the Tollcross International Swimming Centre.

खेल मंत्रालय ने 23 जुलाई से ग्लास्गो में शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 191 सदस्यीय भारतीय दल को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस दल में 126 खिलाड़ी और 51 टीम अधिकारी शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय ओलिंपिक संघ (आईओए) की कार्यकारी समिति के निर्वाचित सदस्यों की यात्रा एवं अन्य व्यय का वहन सरकार नहीं करेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार दल के भारत लौटने के 30 दिनों के भीतर खेल मंत्रालय को खिलाड़ियों के प्रदर्शन की विस्तृत रिपोर्ट प्रतियोगिताओं से संबंधित फोटो के साथ प्रस्तुत करनी होगी। भारतीय दल में कुल 126 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 78 पुरुष और 48 महिला खिलाड़ी हैं। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोई व्यक्ति अगर आईओए की कार्यकारी समिति, किसी राष्ट्रीय खेल महासंघ (एनएसएफ) अथवा किसी अन्य खेल निकाय में निर्वाचित पद पर है और उसका नाम टीम अधिकारियों की सूची में शामिल किया गया है तो उसकी यात्रा एवं अन्य खर्च का वहन सरकार नहीं करेगी। स्वीकृत सूची के अनुसार नीरज चोपड़ा की अगुवाई वाली 32 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में 10 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। इसके साथ सबसे बड़ा सहयोगी दल भेजा जाएगा। इस दल के सहयोगी स्टाफ का नेतृत्व मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर करेंगे। इसके बाद मुक्केबाजी दल का स्थान है, जिसके लिए आठ सदस्यीय सहयोगी दल को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा अन्य खेलों के दल हैं।

ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों का महाराजा चार्ल्स तृतीय करेंगे उद्घाटन

https://x.com/Glasgow_2026/status/2075536318315012480

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय 23 जुलाई को ग्लास्गो 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में इन खेलों का उद्घाटन करेंगे। चार्ल्स तृतीय महारानी कैमिला के साथ उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। वह 10 मार्च 2025 को राष्ट्रमंडल दिवस के अवसर पर बकिंघम पैलेस में ‘किंग्स बैटन’ में रखे गए अपने संदेश को पढ़ेंगे। इसी के साथ खेलों का आधिकारिक उद्घाटन होगा।

Jetline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *