मुंबई : खेल संवाददाता
T20WC trophy in England:
India Women’s T20 World Cup Squad 2026: अगले महीने से शुरू होने वाले महिला टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है और वह टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। भारत ने कभी भी टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम नहीं किया है। भारत और पाकिस्तान के बीच ग्रुप चरण का मुकाबला 14 जून को एजबेस्टन में खेला जाएगा। इंग्लैंड एंड वेल्स की मेजबानी में 2026 टी20 वर्ल्ड कप का टूर्नामेंट 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को खेला जाएगा
https://www.icc-cricket.com/tournaments/womens-t20-worldcup-2026/matches
मुंबई स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्यालय में चयन समिति की बैठक के बाद आज टीम का एलान किया गया है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में खेलने उतरेगी। भारत ने पिछले साल वनडे विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था और अब टीम की नजरें अपने पहले टी20 विश्व कप खिताब पर होंगी। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से पांच जुलाई तक इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा।
टी20 विश्व कप के लिए 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम ग्रुप-1 में शामिल है। ग्रुप-1 को ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ माना जा रहा है, जहां मौजूदा दिग्गज टीमों के साथ भारत-पाकिस्तान की पारंपरिक प्रतिद्वंद्विता भी देखने को मिलेगी।
ग्रुप 1: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड।
ग्रुप 2: वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड।
भारत का स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

